फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Meerut's face will change with Rs 55 crores, Rs 15 crores will be spent on Begumpul only

UP: 55 करोड़ से बदलेगी मेरठ शहर की सूरत, बेगमपुल पर ही लगेंगे 15 करोड़, जानें और कौन से इलाके चमकेंगे

Mon, 05 Jan 2026 11:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 05 Jan 2026 11:06 PM IST
सार

Meerut News: अवस्थापना निधि की बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें कई विकास योजनाओं पर मुहर लगाई गई। भारत माता चौक, बारातघर और वीआईपी इलाकों में सुंदरीकरण होगा। वहीं बैठक में डीएम ने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
UP: Meerut's face will change with Rs 55 crores, Rs 15 crores will be spent on Begumpul only
मेरठ। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम ने शहर के प्रमुख चौराहों, वीआईपी इलाकों और आवासीय क्षेत्रों की सूरत बदलने की दिशा में कदम उठाया है। कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित अवस्थापना विकास निधि की बैठक में 55 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसमें भारत माता चौक (बेगमपुल) के चौड़ीकरण-सौंदर्यीकरण, पल्लवपुरम में नए बारातघर के निर्माण, वेंडिंग जोन, पार्कों में ओपन जिम, हाईमास्ट लाइट व वीआईपी इलाके की सड़क निर्माण सहित 15 विकास प्रस्ताव पास हो गए हैं। 
विज्ञापन

 

बैठक की अध्यक्षता महापौर हरिकांत अहलूवालिया और डीएम डॉ. वीके सिंह ने की हैं। इस दौरान नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय मीणा, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत माता चौक बनेगा शहर की नई पहचान
निगम द्वारा महानगर के आठ प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव रखा गया। इस पर डीएम ने कहा कि सभी चौराहों पर संसाधन बिखेरने के बजाय शहर के बीचोबीच भारत माता चौक पर प्राथमिकता के साथ फोकस किया जाए। डीएम के सुझाव पर भारत माता चौक के लिए पहले प्रस्तावित 5 करोड़ रुपये की जगह 15 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण, यातायात प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं के विकास पर चर्चा हुई। डीएम ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को इसका प्रस्ताव बनाने की बात कही।
विज्ञापन

पल्लवपुरम को मिलेगा बारातघर और हाईमास्ट लाइट
पल्लवपुरम क्षेत्र के लिए निगम ने सौगात दी गई। नगर निगम की भूमि पर 3 करोड़ रुपये की लागत से नए बारातघर के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ पल्लवपुरम सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने की योजना को भी हरी झंडी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि सामान्य स्ट्रीट लाइट की तुलना में हाईमास्ट लाइट से कम रखरखाव में अधिक क्षेत्र में बेहतर रोशनी उपलब्ध हो सकेगी।
 

वीआईपी इलाकों की सड़कें होंगी चमचमाती
सिविल लाइन क्षेत्र की सड़कों पर भी चर्चा की। डीएम ने कहा कि सर्किट हाउस और कमिश्नरी में लगातार वीआईपी लोगों की आवाजाही रहती है। वहां की सड़क और सौंदर्यीकरण पर फोकस होना चाहिए। कमिश्नर आवास चौराहे से सर्किट हाउस, कमिश्नरी से वेस्टर्न कचहरी रोड होते हुए बच्चा पार्क तक की नाला-सड़कों को सीएम ग्रिड योजना में निर्माण का कार्य कराया जा रहा हैं। दोनों सड़कों को सिविल लाइन क्षेत्र की सड़क जोड़ रही है।

रैपिड रेल के मद्देनज़र दिल्ली रोड पर फोकस
महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा है कि मेरठ में रैपिड रेल का संचालन शुरू हो चुका है, ऐसे में दिल्ली रोड और उससे जुड़े क्षेत्र को निगम की प्राथमिकता में रखा जाए। भारत माता चौक का चौड़ीकरण और दिल्ली रोड का सौंदर्यीकरण भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। इसके अलावा अवस्थापना निधि से शिक्षा, पार्क और वेंडिंग जोन पर भी निवेश पर भी फोकस किया गया हैं। शहर में 196 वेंडिंग जोन, 100 पार्कों में ओपन जिम एवं योग उपकरण, कान्हा गोशाला के विस्तार और निगम के नए कार्यालय पर चर्चा हुई है।

सफाई व्यवस्था पर डीएम की सख्ती
डीएम ने शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कहा कि विकास योजनाओं के साथ-साथ स्वच्छता शहर की सबसे बड़ी पहचान होनी चाहिए। महापौर का कहना है कि इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से मेरठ की आधारभूत संरचना मजबूत होगी, शहर की छवि सुधरेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

कार्य का नाम                                     अनुमानित लागत (लाखों में)
17 प्राथमिक स्कूल का जीर्णोद्धार             244.09
हाइड्रोलिक एलिवेटर एवं लाइट अनुरक्षण             200.00
स्ट्रीट लाइट ऑन-ऑफ स्वचालित प्रणाली             300.00
हाईमास्ट लाइट स्थापना                         100.00
कान्हा गोशाला का विस्तार                         361.92
196 वेंडिंग जोन का निर्माण                         507.50
100 पार्कों में ओपन जिम                         600.00
निगम के नए कार्यालय के सौंदर्यकरण पर            1000.00
पल्लवपुरम में बारातघर निर्माण                         300.00
शास्त्रीनगर सेक्टर-5 जल निकासी             165.00
माधव चौक से आंबेडकर चौक सड़क             450.16
सरदार पटेल इंटर कॉलेज पुनर्निर्माण             521.50
प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण                        900.00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed