'लव जिहाद' बताकर छात्रा के सहपाठी की पिटाई का भी वीडियो वायरल, छात्र को बेरहमी से पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल की यह छात्रा दूसरे समुदाय के सहपाठी छात्र के कमरे पर पहुंची थी। इस दौरान लोगों की सूचना पर विहिप कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे और छात्रा के साथ ही छात्र की भी पिटाई की थी। कंट्रोल रूम की सूचना पर यूपी 100 पुलिस और मेडिकल थाना पुलिस पहुंची थी। छात्रा को यूपी-100 की गाड़ी में और उसके सहपाठी को मेडिकल थाने की जीप से मेडिकल थाने लाया गया था।
मंगलवार को छात्रा की यूपी 100 पुलिस की गाड़ी में पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई करने का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने आरोपी तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। अब बुधवार को जो वीडियो वायरल हुआ, वह जागृति विहार का बताया गया, जिसमें विहिप और अन्य लोग मेडिकल के छात्र-छात्रा की पुलिस के सामने पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता छात्र पर जागृति विहार में कमरा लेकर लव जिहाद चलाने के आरोप लगा रहे हैं। पुलिस से छीनकर उसकी पिटाई कर रहे हैं।
साजिश की आशंका
पहले छात्रा और अब छात्र को पीटने की वीडियो वायरल के पीछे पुलिस गहरी साजिश बता रही है। सीओ सिविल लाइन श्रीराम अर्ज ने बुधवार को बर्खास्त होमगार्ड सेंसरपाल और तीनों पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किये। जिसके बाद चारों गायब हो गए। पुलिस के मुताबिक होमगार्ड ने वीडियो बनाई। उसके एक करीबी ने मोबाइल से वीडियो लेकर वायरल कर दी। मामले ने तूल पकड़ा तो बुधवार को छात्र की वीडियो वायरल की गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/