यूपी: महिला को घूरना पड़ा भारी, युवक की जमकर धुनाई, सांप्रदायिक तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ शहर में जातीय संघर्ष की घटनाएं जहां लगातार हो रही हैं वहीं शहर के दो क्षेत्रों में सोमवार को सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। एक तरफ महिला को घूरे जाने को लेकर एक युवक की जमकर धुनाई कर दी गई। जिसके बाद दो समुदाय आपस में भिड़ गए। वहीं दूसरी और एक छुट्टी से लौटे सफाईकर्मी को पीटे जाने पर मामले ने तूल पकड़ लिया। कई घंटे गहमागहमी के बाद मामले शांत हुए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शिकायत दर्ज की है। आगे जानें क्या था पूरा मामला :-
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के हरिनगर में युवक को एक महिला को घूरना महंगा पड़ गया। महिला को लगातार घूरे जाने को लेकर हुए विवाद में दोनों समुदायों के युवक आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई।
स्मोकिंग करते हुए महिला को घर रहा था युवक
पुलिस के अनुसार हरिनगर में सोनू प्रजापति का मकान है। सोमवार शाम पड़ोसी युवक शानू सोनू की बाइक पर बैठकर सिगरेट पी रहा था। सोनू का आरोप है कि शानू उसके परिवार की एक महिला की तरफ घूर रहा था, जिसका विरोध करने पर उसकी शानू से कहासुनी हो गयी। शानू ने अपने आधा दर्जन दोस्त बुला लिए और सोनू की धुनाई कर दी।
शोर शराबा होने पर सोनू पक्ष के लोग भी आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इस दौरान मोहल्ले में अफरातफरी मच गयी और क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। दोनों पक्षों के लोग भी थाने पहुंच गए। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चलते रहे।
सफाई कर्मचारी को धुना, दो समुदाय आमने-सामने
शहर के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में सफाई कर्मचारी पर हमले को लेकर लिसाड़ी गेट में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। भाजपा नेता व सफाई कर्मियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने लाई। कई घंटे गहमागहमी के बाद दोनों पक्षों में समझौता कराया।
छुट्टी पर जाना सफाई कर्मचारी को पड़ा भारी
जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र अंतर्गत भगवतपुरा निवासी रोहित कुमार सफाई कर्मचारी है। रोहित वार्ड 72 बुनकर नगर लिसाड़ीगेट में सोमवार को सफाई करने गया था। इसी दौरान एक बसपा नेता ने रोहित से दस दिन बाद आने की वजह पूछी। रोहित ने कांवड़ लाने की बात कही। आरोप है कि रोहित और बसपा नेता के बीच कहासुनी हुई। बसपा नेता ने रोहित पर हमला बोल दिया। रोहित ने फोन कर अपने साथी सफाई कर्मचारियों को जानकारी दी।
जानकारी लगने पर सफाई कर्मी नेता कैलाश चंदोला, अरुण, संदीप, विकास, काले, दीपक, मोहन, मुनेश व हरीश पहुंचे। थाने में हंगामा कर आरोपी की गिरफ्तारी या फिर माफी मंगवाने की मांग की। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट मो. असलम ने आरोपी को थाने बुलाया। आरोपी को देखते सफाई कर्मियों ने फिर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को हवालात में बंद करा दिया। जानकारी लगते ही आरोपी के पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी गई। घंटों गहमागहमी के बाद दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों की सहमति पर समझौता हो गया।