फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: man raped Divyang friends wife in a moving car on high way Baghpat

यूपी फिर शर्मसार: चलती कार में महिला से 5 घंटे तक दरिंदगी, आपबीती सुन उड़े अफसरों के होश

Tue, 04 Sep 2018 08:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 04 Sep 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
UP: man raped Divyang friends wife in a moving car on high way Baghpat
युवती के साथ रेप

उत्तर प्रदेश के बागपत में विवाहिता से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दिव्यांग युवक का दोस्त उसकी पत्नी को विश्वास मे लेकर अपने साथ ले गया। हाईवे पर चलती कार में युवक ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। पांच घंटे तक महिला के साथ दरिंदगी करने के बाद आरोपी उसे बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने इस संबंध में एएसपी से कार्रवाई की मांग की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। जानें क्या था पूरा मामला :- 

विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले दिव्यांग युवक ने बताया कि उसकी शादी छह माह पहले हुई। वह कबाड़ी का काम करता है। दो माह पहले फारूक नामक युवक के साथ उसकी दोस्ती हुई। वह उसके घर आने-जाने लगा और उसकी पत्नी को बहन बना लिया। 

सोमवार को फारूक ने उसके पास फोन किया कि वह गाजियाबाद में अपनी बहन से मिलने जा रहा है। अपनी पत्नी को भी भेज दो, वह भी बहन से मिल लेगी। उसने दोस्त पर विश्वास करके पत्नी को उसके साथ जाने के लिए कह दिया। पत्नी भी भाई मानकर विश्वास में आ गई और कार में बैठ कर उसके साथ चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के अनुसार बड़ौत से निकलने पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पंहुचने के बाद फारूक ने महिला से अश्लील हरकतें शुरू कर दी। उसने ऐसा करने से मना किया तो तमंचे से आतंकित कर चलती कार में उससे रेप किया। करीब पांच घंटे तक कार हाईवे पर इधर-उधर घूमती रही। इस दौरान कई बार उसने महिला के साथ रेप किया। आरोपी शाम को पांच बजे के करीब महिला को  बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया। 

महिला ने घर पहुंचकर पति को घटना की जानकारी दी। आरोपी ने मोबाइल पर फोन कर महिला को धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो उसके पति को मार दूंगा। डर के कारण दंपति कोतवाली नहीं गया। मंगलवार को पीड़ित महिला अपने पति के साथ एसपी दफ्तर पहुंची। एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बड़ौत कोतवाली पुलिस को तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी फारूक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन

हाईवे पर कई बार हो चुकी है रेप की घटनाएं

हाईवे पर चलती कार में रेप करने का यह पहला मामला सामने नहीं आया है। इससे पहले भी हाईवे पर रेप की कई घटनाएं हो चुकी है। डेढ़ माह पहले बड़ौत से किशोरी का अपहरण कर चलती कार में रेप किया। किशोरी को हाईवे पर फेंक कर आरोपी भाग गए थे। किशोरी कई दिन तक जिला अस्पताल में भर्ती रही। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। हाईवे पर पुलिस कारों की चेकिंग नहीं करती। इसका फायदा अपराधी उठा लेते हैं। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समय-समय पर पुलिस हाईवे पर कारों की चेकिंग करती है। 

आठ माह में हुई 17 बलात्कार की घटनाएं

जिले में बहू और बेटी कहीं पर भी सुरक्षित नहीं है।  जनवरी से अगस्त 20018 तक जिले में 17 बलात्कार की घटनाएं हो चुकी है। पुलिस भी महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। आए दिन छात्राओं और महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले सामने आते है। एंटी रोमियो टीम भी कहीं दिखाई नहीं देती। घर से निकलते समय बहू और बेटी में असुरक्षा की भावना रहती है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed