फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: man murdered in bijnor while he came to meet the girl for marriage

यूपी: शादी के लिए लड़की देखने आया था युवक, फिर जो हुआ उसे जानकर सन्न रह गए लोग

Wed, 19 Sep 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 19 Sep 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
UP: man murdered in bijnor while he came to meet the girl for marriage
मर्डर न्यूज - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बिजनौर में एक युवक को शादी के लिए लड़की देखने जाना महंगा पड़ गया।युवक जब देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और युवक की जानकारी ली। खोजबीन करने पर एक खेत में युवक का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है:-
विज्ञापन

 

गांव उमरपुर निवासी फूल सिंह का 26 साल का पुत्र गजेंद्र काशीपुर के एक रेस्टोरेंट में काम करता था। 15 सितंबर को गजेंद्र पास के ही एक गांव में शादी के लिए लड़की देखने गया था और शाम को गांव नवादा केशो में मेला देखन चला गया। इसके बाद से वह लापता हो गया था। 

युवक के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने समझा कि गजेंद्र काशीपुर चला गया है। इसी दौरान परिजनों ने अनहोनी की आशंका से रिश्तेदारों से उसकी जानकारी मांगी लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला। मंगलवार को उसका शव गांव के जंगल में ईख के खेत में पड़ा मिला। उसके गले में शर्ट लिपटी हुई थी। खेतों में घूमने गए कुछ लोगों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गजेंद्र के एक भाई और एक बहन है। उसके माता पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। युवक का शव मिलने की सूचना पर लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। एसओ अरिहंत सिद्धार्थ के मुताबिक गजेंद्र की गला घोंटकर हत्या हुई हैं। उसके गले में शर्ट का फंदा बनाकर डाला गया और उसे गला घोंटकर मारा गया।

घटना स्थल पर गन्ने के खेत में शव को खींचे जाने के निशान मिले हैं। कुछ दूरी पर देशी शराब के पव्वे और गिलास पड़े मिले। इससे जाहिर है कि हत्या से पहले शराब पी गई है। कई जगह युवकों के पांव के निशान हैं। हत्या से पहले गजेंद्र का कुछ युवकों के साथ पहले झगड़ा भी हुआ है। मौके पर खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed