यूपी: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया गैंगरेप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी, मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में महिला से गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने मामा के लड़के और उसके दोस्तों पर नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप करने तथा वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपयों सहित जेवरात ठग लिए हैं। महिला ने डीआईजी से आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं करने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है। डीआईजी ने खतौली पुलिस को जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानें पूरा मामला:-
मुजफ्फरनगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने सहारनपुर डीआईजी को शिकायती पत्र देकर बताया कि एक वर्ष पूर्व वह खतौली में अपने मामा के घर पर गई थी। मामा व मामी मेरठ में रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर पर अकेला मामा का लड़का था।
आरोप है कि मामा के लड़के ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर अपने दूसरे समुदाय के साथी के साथ गैंगरेप किया और उसकी मोबाइल से वीडियो बनाई। आरोप है कि मामा के लड़के व उसके दोस्त ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि मामा के लड़के ने मुजफ्फरनगर में भी पहुंचकर अपने दोस्तों के साथ गैंगरेप किया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/