फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: man sitting in the car burnt alive in suspicious Situation in meerut

यूपी: कार में बैठे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

Thu, 06 Dec 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 06 Dec 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
UP: man sitting in the car burnt alive in suspicious Situation in meerut
जांच में जुटी पुलिस

यूपी के मेरठ में आज सुबह कार में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में जलकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


गंगानगर थानाक्षेत्र में ललसाना-मोदीपुरम मार्ग पर गुरूवार दिन निकलने से पहले ही एक वेगेनार जलती हुई पाई गई। कार में सवार युवक की मौत हो गई। बुरी तरह जल जाने के कारण शव कंकाल में तब्दील हो चुका था। वहीं फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही कार बुरी तरह खाक हो चुकी थी। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ललसाना निवासी वाले दो युवक रघुवीर और चंदू सुबह तड़के अपने खेतों की तरफ गए जहां उन्होंने एक कार में आग लगी देखी। नजदीक जाकर देखा गया तो गाड़ी में एक युवक का कंकाल नजर आया। युवकों ने हादसे की सूचना डायल 100 को दी। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और घटना की जांच की। पुलिस के अनुसार वैगेनार गाड़ी में बैठे युवक को बाहर से लाकर यहां अज्ञात लोगों द्वारा वारदात को अंजाम देने की आशंका भी जताई जा रही है। कंकाल की कुछ बची हड्डियों को जांच के लिए भेजा जा रहा है।

सीओ सदर देहात जितेंद्र कुमार सरगम के आदेश पर एफएसएल टीम ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल करते हुए नमूने सील किए हैं। हालांकि अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed