फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: incidents of women tampering could be a reson of a big communal clashes

सहारनपुर: कहीं चिंगारी से शोला न बन जाएं छेड़छाड़ की घटनाएं, लगातार हो रही दंगे भड़काने की साजिश

Sun, 02 Sep 2018 02:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 02 Sep 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
UP: incidents of women tampering could be a reson of a big  communal clashes
सहारनपुर न्यूज

छेड़छाड़ को लेकर सहारनपुर में कई बार संघर्ष हो चुका है। रामपुर में ही कुछ वर्ष पूर्व छेड़छाड़ को लेकर हुए संघर्ष में मौत भी हो चुकी है। जबकि हाल में ही नगर कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। यही नहीं एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर भी आत्महत्या कर ली थी। 

विज्ञापन

मनिहारन में दो पक्षों में जमकर हुआ संघर्ष

सहारनपुर में मुजफ्फनगर के कवाल जैसी घटना कभी भी हो सकती है। रामपुर मनिहारन में छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर शनिवार को संघर्ष हुआ। भीम आर्मी भी एक पक्ष की ओर से मैदान में उतर आई तो दूसरे पक्ष ने भीम आर्मी के कार्यकर्ता को ही पीट डाला। दोनों ओर से लगभग 30 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिससे रामपुर में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

रामपुर मनिहारन के एक गांव में लगभग दो वर्ष पूर्व छेड़छाड़ को लेकर ही संघर्ष हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। सिर्फ रामपुर मनिहारन में ही नहीं जिले भर में कई बार इस प्रकार की घटनाएं घटित हो चुकीं हैं। कुछ समय पूर्व उसंड में छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष हुआ था, पथराव, फायरिंग हुई। जिसमें कई लोग घायल हुए। गांव के लोगों की समझदारी के चलते मामले को कुछ समय में ही शांत कर दिया गया। 

देवबंद में पिछले वर्ष एक मोहल्ले की किशोरी बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थी। कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जिस पर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए थे और दोनों में जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष सहारनपुर में महर्षि वाल्मीकि के निकाले गए जुलूस के समापन के बाद घर लौट रही युवतियों से छेड़छाड पर जमकर संघर्ष किया। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। चिलकाना के गांव फिरोजाबाद में भी छेड़छाड़ के विरोध में संघर्ष हुआ था। गढ़ी मलूक में कुछ समय पूर्व छेड़छाड़ पर बवाल हुआ था। जिसमें लोग एक धार्मिक स्थल तक जा पहुंचे थे और जमकर तोड़फोड़ की गई थी। इसी वर्ष मार्च में ग्राम शब्बीरपुर में ही वर्ग के दो पक्षों में छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष हुआ था। एक के छप्पर में भी आग लगा दी थी। 
इस प्रकार की लगातार हो रही घटनाओंसे तनाव की स्थिति बार-बार पैदा हो रही है। कभी धार्मिक तनाव हो रहा है तो कभी जातिय तनाव का जिले को सामना करना पड़ रहा है।   

छेड़छाड़ पर महिला ने की थी आत्महत्या 
शहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से एक युवक द्वारा व्हाट्सएप पर अभद्र पोस्ट करने एवं छेड़छाड़ करने से परेशान होकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। एक सप्ताह पूर्व ही चिलकाना के एक गांव में घुसकर एक युवती से छेड़छाड़ से शर्मिंदा होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था।

विज्ञापन

पिछले वर्ष छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने छोड़ दिया था कॉलेज 

छेड़छाड़ से परेशान होकर पिछले वर्ष शहर के ही जनकपुरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की दो छात्राओं ने कॉलेज जाना बंद कर दिया था। छेड़छाड़ ही नहीं छात्राओं के घर जाकर भी टीजिंग शुरू कर दी। छात्राओं ने पुलिस से शिकायत की। कार्रवाई न होने पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रमुख सचिव से शिकायत की। उसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गंगोह के एक गांव की चार छात्राओं ने इसी वर्ष अप्रैल में शोहदों से परेशान होकर कॉलेज ही छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed