फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: in meerut robbers attacked security guard and robbed of lacks from petrol pump

यूपी : बदमाशों ने पेट्रोल पंप के गार्ड पर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, बंधक बनाकर लाखों की डकैती

Thu, 23 Aug 2018 12:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 23 Aug 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
UP: in meerut robbers attacked security guard and robbed  of lacks from petrol pump
घटना में घायल पेट्रोल पंप का सुरक्षा गार्ड - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में बदमाशों ने मवाना में बुधवार आधी रात के बाद गोलियां बरसाकर पेट्रोल पंप पर लाखों की डकैती को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को जमकर पीटा और फिर उन्हें बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया। करीब आधा घंटा तक कहर मचाने के बाद सिक्योरिटी गार्ड से लाइसेंसी बंदूक व करीब चार लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। डकैती की सूचना पर एसएसपी और एसपी देहात मौके पर पहुंचे :-

विज्ञापन

गार्ड की बंदूक लूटकर ले गए बदमाश

घटना बुधवार देर रात करीब 2:25 बजे की है। मवाना में एमपी सिंह के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने धावा बोला। बदमाशों ने अपनी कार पेट्रोल पंप के बाहर ही खड़ी कर दी। दो से तीन बदमाश पेट्रोल पंप के बाहर ही निगरानी करते रहे जबकि चार बदमाश पेट्रोल पंप के अंदर पहुंचे।

बदमाशों ने पंप के सिक्योरिटी गार्ड कुलदीप की कनपटी पर पिस्टल लगाकर लाइसेंसी बंदूक छीन ली। उसके बाद बदमाशों ने तीन अन्य कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटपाट शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार बदमाश नगदी के साथ साथ गार्ड की बंदूक भी अपने साथ लूटकर लेकर फरार हो गए।

वारदात के बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। करीब तीन बजे एसएसपी राजेश कुमार पांडेय और एसपी देहात राजेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों से बदमाशों की जानकारी ली। कर्मचारियों ने बताया कि बदमाशों की संख्या पांच-छह हो सकती है। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज देखी। जिसमें बदमाश देखे गए। कर्मचारियों ने बताया कि  बदमाश हथियारों से लैस थे। मेरठ की तरफ से आए और वारदात करने के बाद मेरठ की तरफ ही फरार हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात बदमाशों को जंगल में ढूंढती रही पुलिस

UP: in meerut robbers attacked security guard and robbed  of lacks from petrol pump
सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

देर रात कांबिंग 
एसएसपी  और एसपी देहात के साथ मवाना, परीक्षितगढ़, इंचौली और फलावदा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसएसपी ने बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिंग कराई। बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे की वायर भी तोड़ी। कैमरे भी तोड़ने का प्रयास किया।
 
एक सप्ताह में 26 लूट 
गौरतलब है कि एक सप्ताह में जिले में 26 वीं वारदात है। इससे पहले शहर और देहात में लूट की 25 घटनाएं हो चुकी हैं। कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है। आखिर पुलिस क्यों गश्त नहीं करती। पेट्रोल पंप लुटना पुलिस की नाकामी दर्शाता है। 
खास बातें:
- सिक्योरिटी गार्ड की लाइसेंसी बंदूक और कैश लूट ले गए बदमाश  
- बदमाशों ने पंप कर्मचारियों को पीटा, आधे घंटे तक कहर मचाया
- एसएसपी और एसपी देहात ने मौके पर जाकर की जांच पड़ताल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed