यूपी : बदमाशों ने पेट्रोल पंप के गार्ड पर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, बंधक बनाकर लाखों की डकैती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में बदमाशों ने मवाना में बुधवार आधी रात के बाद गोलियां बरसाकर पेट्रोल पंप पर लाखों की डकैती को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को जमकर पीटा और फिर उन्हें बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया। करीब आधा घंटा तक कहर मचाने के बाद सिक्योरिटी गार्ड से लाइसेंसी बंदूक व करीब चार लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। डकैती की सूचना पर एसएसपी और एसपी देहात मौके पर पहुंचे :-
गार्ड की बंदूक लूटकर ले गए बदमाश
घटना बुधवार देर रात करीब 2:25 बजे की है। मवाना में एमपी सिंह के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने धावा बोला। बदमाशों ने अपनी कार पेट्रोल पंप के बाहर ही खड़ी कर दी। दो से तीन बदमाश पेट्रोल पंप के बाहर ही निगरानी करते रहे जबकि चार बदमाश पेट्रोल पंप के अंदर पहुंचे।
बदमाशों ने पंप के सिक्योरिटी गार्ड कुलदीप की कनपटी पर पिस्टल लगाकर लाइसेंसी बंदूक छीन ली। उसके बाद बदमाशों ने तीन अन्य कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटपाट शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार बदमाश नगदी के साथ साथ गार्ड की बंदूक भी अपने साथ लूटकर लेकर फरार हो गए।
वारदात के बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। करीब तीन बजे एसएसपी राजेश कुमार पांडेय और एसपी देहात राजेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों से बदमाशों की जानकारी ली। कर्मचारियों ने बताया कि बदमाशों की संख्या पांच-छह हो सकती है। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज देखी। जिसमें बदमाश देखे गए। कर्मचारियों ने बताया कि बदमाश हथियारों से लैस थे। मेरठ की तरफ से आए और वारदात करने के बाद मेरठ की तरफ ही फरार हुए।
देर रात बदमाशों को जंगल में ढूंढती रही पुलिस
देर रात कांबिंग
एसएसपी और एसपी देहात के साथ मवाना, परीक्षितगढ़, इंचौली और फलावदा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसएसपी ने बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिंग कराई। बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे की वायर भी तोड़ी। कैमरे भी तोड़ने का प्रयास किया।
एक सप्ताह में 26 लूट
गौरतलब है कि एक सप्ताह में जिले में 26 वीं वारदात है। इससे पहले शहर और देहात में लूट की 25 घटनाएं हो चुकी हैं। कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है। आखिर पुलिस क्यों गश्त नहीं करती। पेट्रोल पंप लुटना पुलिस की नाकामी दर्शाता है।
खास बातें:
- सिक्योरिटी गार्ड की लाइसेंसी बंदूक और कैश लूट ले गए बदमाश
- बदमाशों ने पंप कर्मचारियों को पीटा, आधे घंटे तक कहर मचाया
- एसएसपी और एसपी देहात ने मौके पर जाकर की जांच पड़ताल