फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Illegal mini telephone exchange caught in Meerut, playing with the country's security

UP: मेरठ में पकड़ा अवैध मिनी टेलीफोन एक्सचेंज, देश की सुरक्षा से कर रहे थे खिलवाड़, क्रिप्टो करंसी में पेमेंट

Mon, 08 Sep 2025 12:06 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 08 Sep 2025 12:06 AM IST
सार

Meerut News: ये लोग अंतरराष्ट्रीय कॉल को लोकल कॉल में परिवर्तित कर देश की अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा रहे थे। गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में टीमें नोएडा भेजी गई हैं। 

विज्ञापन
UP: Illegal mini telephone exchange caught in Meerut, playing with the country's security
पुलिस की गिरफ्त में छह आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लिसाड़ीगेट, साइबर थाना पुलिस और डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन (डॉट) की संयुक्त टीम ने रविवार रात लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लक्खीपुरा में छापा मारकर अवैध मिनी टेलीफोन एक्सचेंज पकड़ा। पुलिस ने इसे संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में एक टीम नोएडा भेजी गई है। 
विज्ञापन

 

आरोपी गिरोह के सदस्य अंतरराष्ट्रीय वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) कॉल को लोकल कॉल में परिवर्तित कर केंद्र सरकार के राजस्व को हानि पहुंचा रहे थे। इस तरह कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान छिपी रहती है और उसे ट्रेस करना कठिन हो जाता है। इससे देश की सुरक्षा को भी खतरा होने की आशंका रहती है। पकड़े गए आरोपियों में से कोई भी ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि नफीसा मस्जिद के पीछे पानी की टंकी के पास एक मकान में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित हो रहा है। इस पर लिसाड़ीगेट, साइबर थाना पुलिस और डॉट की संयुक्त टीम ने मकान पर छापा मारा। यहां अवैध मिनी टेलीफोन एक्सचेंज चलता मिला। 
टीम ने यहां से लक्खीपुरा जामिया चौक निवासी आस मोहम्मद व उसके भाई मोहम्मद चांद उर्फ सोनू, लक्खीपुरा गली नंबर-16आर निवासी कासिम व उसके भाई हाशिम, अहमदनगर कांच का पुल निवासी सरफराज और मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार किया गया। मौके से मिला टेलीफोन एक्सचेंज संचालन का सामान कब्जे में ले लिया। 
 
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अपराधिक षडयंत्र, भारतीय तार व बेतार यांत्रिकी अधिनियम 1933, भारतीय तार अधिनियम 1885 व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मौके से यह सामान लिया कब्जे में
टीम ने कार्रवाई के दौरान मौके से 32 सिम का वीओआईपी गेटवे डिवाइस, 4 वाई-फाई राउटर, 22 सिम कार्ड, 3 लैपटॉप, 5 एंड्रॉइड मोबाइल, 2 कीपैड मोबाइल, एक लैपटॉप चार्जर, 4 एडॉप्टर, 2 राउटर केबल व एक एचडीएमआई केबल बरामद किया।

19 मार्च को गिरोह से जुड़े लोग पकड़े थे
एसपी सिटी ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित कर रहा था। स्वॉट और डॉट की संयुक्त टीम ने इसी साल 19 मार्च को भी लक्खीपुरा में छापा मारकर अवैध टेलीफोन एक्सचेंज पकड़ा था। मौके से नगर निगम के कर्मचारी के पुत्र जुनैद व साकिब और मवाना के छप्पर वाली गली निवासी आरिस और मोहल्ला कल्याण निवासी आसिफ को गिरफ्तार किया था। तब कार्रवाई की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को नहीं दी गई थी। गिरफ्तारी और मौके से सामान जब्त करने के बाद स्थानीय पुलिस को इस बारे में बताया था। ऐसे में इस मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे थे।
 

क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से लेते थे कॉल की रकम
एसपी सिटी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एक मिनट की कॉल के एक हजार से 15 सौ रुपये तक लेते थे। इससे रोजाना 35 से 40 हजार रुपये रोजाना कमाते थे। यह रकम क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से उन तक पहुंचती थी। बाद में वह क्रिप्टो करेंसी बेचकर आपस में रुपये बांट लेते थे। सिमकार्ड एक हजार रुपये में मिलता था। 
फेसबुक पर अंशुमन गुप्ता नाम का व्यक्ति उनसे जुड़ा था। वह एक हजार रुपये ऑनलाइन देने पर कोरियर से सिमकार्ड भेज देता था। कासिम ने वीओआईपी गेटवे डिवाइस लाकर आस मोहम्मद के अलावा लक्खीपुरा निवासी अलीशान और मन्नान को भी बेचे थे। इन सभी के बारे में जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed