फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up governor ram naik in meerut

‘राजनीतिक बयान नहीं दूंगा, संवैधानिक काम करूंगा’

Mon, 31 Aug 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 31 Aug 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
up governor ram naik in meerut
सपा नेताओं के जुबानी हमले पर राज्यपाल राम नाईक का कहना है कि वह राजनीतिक बयान नहीं देंगे। संवैधानिक काम करते रहेंगे। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव द्वारा प्रधानमंत्री से की गई शिकायत करने के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह अपना काम कर रहे हैं। शिकायतकर्ता राजनीति कर रहे हैं। लोकायुक्त नियुक्ति को लेकर हुए विवाद पर कहा कि बिल सदन में पास होने के बाद उनके पास नहीं आया है। जब आएगा तो वह निर्णय करेंगे।
विज्ञापन


राज्यपाल रविवार को शहर में थे। वह मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने आए थे। इस दौरान प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वह कोई राजनीतिक बयान नहीं देंगे। आजम खां के हमले के जवाब पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। लोकायुक्त की नियुक्ति के संशोधन के मामले में कहा कि अभी बिल उनके पास नहीं आया है, जब आएगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वह सही बिल को ही पास करेंगे। सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के 13 सांसदों को पत्र लिखकर तलब करने के सवाल पर राज्यपाल ने कहा वह प्रदेश के राज्यपाल हैं। संवैधानिक अधिकार के तहत सांसदों को बुलाया है। यह सामान्य प्रक्रिया है। इसमें कुछ भी राजनीतिक नहीं है। विकास कार्य पर नजर रखना उनके अधिकार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से लगातार टकराव के बीच अपने कार्यकाल के बारे में पूछने पर कुलाधिपति ने कहा यह काम मीडिया का है। वह काम के आधार पर समीक्षा करे। राज्यपाल ने कई सवालों का जवाब नहीं दिया। एमएलसी के मनोनयन के सवाल का जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed