फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: Girls bidding, Mallika was bought for 22 thousand rupees

यूपी: यहां लगाई गई लड़कियों की बोली, मल्लिका को 22 हजार में बेचा

Fri, 23 Mar 2018 11:20 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 23 Mar 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
up: Girls bidding, Mallika was bought for 22 thousand rupees
फाइल फोटो

यहां काफी समय से लड़कियों को बेचने का धंधा चल रहा है। ये आरोपी असम की लड़कियों को लाकर बोली लगाते है। मल्लिका को 22 हजार में बेचा, जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


बागपत के सरूरपुर कलां गांव में ईंट भट्ठे पर आठ दिन पहले असम की मल्लिका को 22 हजार रुपये में बोली लगाकर बेचा। मृतक युवक के परिजनों का कहना है कि आरोपी सोनू और मोनू असम से लड़कियां लाकर बागपत जनपद में बेचते हैं। पुलिस इस मामले की गोपनीय तरीके से जांच कर रही है। ईंट भट्ठों पर रहने वाले मजदूरों से जानकारी प्राप्त की जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार गांव सरूरपुर के ईंट भट्ठे पर 16 मार्च को चार युवतियों की बोलियां लगाई गई। मृतक मुकेश ने असम की मल्लिका को 22 हजार रुपये में खरीद कर शादी की। मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक सोनू और मोनू काफी समय से लड़कियों को बेचने का धंधा कर रहे हैं। सोनू की ससुरल असम में है। वह वहां से लड़कियों को बहला-फुसला कर यहां लाता है और फिर उनकी बोलियां लगाकर बेच देते हैं। आठ दिन पहले भी वह असम की चार लड़कियों को लेकर आया। इनकी बोलियां लगाई गई। मल्लिका को उसने मुकेश को बेचा और अन्य तीन युवतियों को वह लेकर दूसरे भट्ठे पर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि भट्ठे पर युवतियों की बोलियां लगाई गई या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। जनपद में अन्य भट्ठों पर असम की युवतियों को तलाशा जा रहा है। आरोपी सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि उसकी ससुराल असम में है। मल्लिका के पति की कुछ दिन पहले मौत हो गई। इसलिए वह उसे यहां लेकर आया और उसकी शादी मुकेश से कराई। उन्होंने मल्लिका को नहीं बेचा। मृतक मुकेश शराब पीने का आदी है, इसलिए मल्लिका उसके साथ रहना नहीं चाहती थी। हम उसे समझाने के लिए अपने साथ लेकर गए। सीओ ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मल्लिका छह माह की गर्भवती

up: Girls bidding, Mallika was bought for 22 thousand rupees
फाइल फोटो

सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि मृतक मुकेश ने असम निवासी मल्लिका से शादी की। मल्लिका छह माह की गर्भवती है। उसके पति की मौत होने के बाद सोनू उसे असम से लेकर आया और उसकी शादी मुकेश से कराई। युवती की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक युवती का पता नहीं चला।

यह था मामला
बुधवार को सरूरपुर में ईंट भट्ठे पर अमरोहा जनपद के इमरतपुर गांव निवासी मुकेश ने 16 मार्च को ईंट भट्ठे पर 22 हजार रुपये में मल्लिका नामक युवती को खरीद कर शादी की। लड़की बेचने वाले दो युवकों को 15 हजार रुपये दे दिए, लेकिन 7 हजार रुपये नहीं दिए रुपये न मिलने पर मंगलवार की शाम दोनों युवक उसकी पत्नी को लेकर चले गए, पत्नी  के जाने से आहत होकर मुकेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। उसका शव बुधवार को भट्ठे के पास फांसी पर लटका मिला था। इस मामले में परिजनों ने सोनू निवासी गुराना और मोनू हरियाणा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने देर रात आरोपी सोनू को हिरासत में ले लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed