फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: girl married a cousin brother in Arya Samaj temple, and sought police protection

यूपी: चचेरे भाई से आर्य समाज मंदिर में रचाई शादी, थाने में पहुंचकर मांगी सुरक्षा

Fri, 20 Jul 2018 11:37 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 20 Jul 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
UP: girl married a cousin brother in Arya Samaj temple, and sought police protection
फाइल फोटो

एक युवती ने अपने चचेरे भाई से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। युवती ने बुधवार को थाने पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। वहीं पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


यह मामला उत्तर प्रदेश के बागपत शहर का है। यहां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपहृत युवती ने अपने चचेरे भाई के साथ ही गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर शादी की। बुधवार को युवती कोतवाली पहुंची और कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ। पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए हैं। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 16 जून को दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर कार सवार तीन युवक भाई-भाभी के साथ युवती का अपहरण कर ले गए। इस संबंध में भाई ने सचिन सहित तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को युवती स्वयं ही कोतवाली पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ। सचिन के साथ गाजियाबाद के आर्य मंदिर में शादी की। अब वह पति के साथ ही रहना चाहती है। पुलिस ने युवती का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं युवती के परिजनों ने कहा वह नाबालिग है। पुलिस ने बिना जांच के ही उसे कोर्ट में पेश कर दिया। युवती की उम्र की जांच कराई जाए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed