फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: four bikers in meerut shot a woman going to her in laws

यूपी: दिनदहाड़े महिला को गोली मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, हालत गंभीर

Sun, 02 Dec 2018 06:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 02 Dec 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
UP: four bikers in meerut shot a woman going to her in laws
मेरठ न्यूज

यूपी के मेरठ में एक महिला को बाइक सवार चार बदमाश दिन दहाड़े गोली मारकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार खरखौदा के मेरठ मार्ग पर बाइक सवार बदमाश एक महिला को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 100 को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार महिला ने होश में आने पर बताया कि वह अपने पिता के घर से ससुराल जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उस पर गोली चला दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोनी उर्फ चांदनी पुत्री इरशाद  लिसाड़ी गेट मेरठ की रहने वाली है। चार माह पहले उसकी शादी मेरठ के ही आमिर गार्डन कॉलोनी निवासी गुफरान से हुई थी। गुफरान नागालैंड में काम करता है। वहीं महिला का भाई खरखौदा की काशीराम कॉलोनी में रहता है। वह इस वक्त अपने भाई के घर में ही रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के अनुसार ससुराल वालों से उसकी व मायके वालों अनबन चल रही है। रविवार को उसकी ननद की शादी थी इसलिए महिला अपने मायके में बिना बताए अपने ससुराल जाने के लिए निकली थी। यहां रास्ते में चार बाइकसवार लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। 

थाना इंचार्ज खरखौदा के अनुसार घटरा दोपहर दो बजे की है। महिला ने अभी तक ठीक ठीक जानकारी नहीं दी है वहीं महिला के परिजन भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। मामला संदिग्ध है जांच की जा रही है। घटना के संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। महिला का अस्पताल में इलाच चल रहा है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed