फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: fetus died after a pregnant women assaulted cruelly by her husband in muzaffarnagar

यूपी: गर्भवती पत्नी पर बेरहम पति ने ढाया ऐसा जुल्म, गर्भ में पल रहे शिशु की मौत

Mon, 17 Sep 2018 04:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 17 Sep 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
UP: fetus died after a pregnant women assaulted cruelly by her husband in muzaffarnagar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मामला यूपी के मुजफ्फरनगर का है जहां एक पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत की जिसने भी सुना हैरान रह गया। विवाहिता के परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानें आखिर क्यों पति ने पत्नी पर किया अत्याचार :- 

विज्ञापन

शहर में एक युवक की अपनी पत्नी से किसी बात पर बहस हो गई। पति पत्नी के बीच हुआ मामूली झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने गर्भवती पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर दी। पति और ससुराल पक्ष की पिटाई से विवाहिता के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। मृत बच्चा होने से आहत विवाहिता के परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

देवबंद के गांव अलीपुर निवासी विनोद ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने बेटी की शादी शहर के रुड़की चुंगी निवासी नवीन से की थी। हाल में उसकी बेटी गर्भवती थी। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व पति नवीन व ससुराल के सुभाष व सोहनबीरी ने किसी बात को लेकर विवाहिता के साथ बुरी तरह से मारपीट की, जिसके चलते उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। इसके चलते विवाहिता की हालत बिगड़ने लगी, जिस पर परिजन उसे मायके ले गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने मायके में विवाहिता की जान बचाने के लिए डॉक्टरों द्वारा उसका प्रसव कराया गया, जिसमें उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। परिजनों ने पति व ससुराल पक्ष की पिटाई से ही गर्भस्थ शिशु की मौत होने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed