{"_id":"5b520a104f1c1b3f748b5f9b","slug":"up-father-raped-of-his-daughter-and-accused-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस अफसर भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक! कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस अफसर भी हैरान
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को बंधक बनाकर दो दिनों तक दुष्कर्म किया। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
घटना यूपी के मेरठ जनपद की है। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक मोहल्ले में पिता द्वारा नाबालिग बेटी को दो दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
रोहटा रोड निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर में बताया कि वह बीते दो दिन से अपनी रिश्तेदारी में गई थी। घर पर उसकी 13 वर्षीय बेटी अकेली थी। शुक्रवार को वह घर पहुंची तो बेटी की तबीयत खराब थी। उसके पेट में दर्द था। वह उसे डॉक्टर के पास ले गई। डॉक्टर के पास से आने के बाद उसकी बेटी कमरे में जाकर रोने लगी। काफी पूछने पर उसने बताया कि पिता ने उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया है। विरोध करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बेटी की बात सुनते ही मां उसे लेकर थाने पहुंची।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लड़की को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी त्रिलोकी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
कई माह से घर पर पड़ा था आरोपी
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति कोई काम नहीं करता। आए दिन शराब पीकर पड़ा रहता है। वह खुद मेहनत मजदूरी करके बच्चों को पाल रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
कई माह से घर पर पड़ा था आरोपी
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति कोई काम नहीं करता। आए दिन शराब पीकर पड़ा रहता है। वह खुद मेहनत मजदूरी करके बच्चों को पाल रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/