फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Farmer committed suicide due to failure of loan repayment

यूपी: किसान ने की आत्महत्या, ऋण न चुका पाने से था परेशान 

Sun, 29 Jul 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 29 Jul 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
UP: Farmer committed suicide due to failure of loan repayment
farmer suicide
घटना यूपी के बागपत की है जहां कर्ज न चुका पाने से हताश किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


दोघट थानाक्षेत्र के नंगला कनवाड़ा निवासी 60 वर्षीय किसान राजवीर खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करता था। किसान ने बैंक से लाखों रुपये का ऋण लिया हुआ था जिसे चुकाने में असमर्थ था। कर्ज से चुका पाने से परेशान चल रहे किसान ने बृहस्पतिवार रात्रि फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। 
विज्ञापन

 

बैंक से लिया था एक लाख का लोन

UP: Farmer committed suicide due to failure of loan repayment
farmer suicide
राजवीर के बेटे अरुण ने बताया कि उसके पिता के पास छह बीघा जमीन है। उन्होंने बैंक से एक लाख रुपये और सोसायटी से 36 हजार रुपये का ऋण ले रखा था। जिससे आहत होकर उसके पिता ने घर के बरामदे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके छह बीघा जमीन है। इससे घर का खर्च भी नहीं चल पा रहा था।

आर्थिक तंगी से जूझ रहा है परिवार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भिजवाया। पुलिस के मुताबिक किसान का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इससे परेशान होकर उसके पिता ने आत्महत्या कर ली। किसान की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका बेटा अरुण प्राइवेट नौकरी करता है। 

परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। ग्रामीणों ने ऋण माफ कराने एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। इस संबंध में एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि किसान ने आर्थिक तंगी से आत्महत्या की है तो परिवार की सहायता कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed