फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Encounter: Shamli police arrested four accused

यूपी एनकाउंटर: 10 हजार के इनामी समेत चार बदमाश दबोचे, कई तमंचे बरामद

Mon, 13 Aug 2018 06:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Mon, 13 Aug 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
UP Encounter: Shamli police arrested four accused
चार बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

शामली में 25 दिन पूर्व हुई ट्रक लूट के मामले में फरार चल रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक रिवाल्वर और दो तमंचे बरामद किए हैं। वहीं झिंझाना पुलिस ने एक 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसपी दिनेश कुमार ने कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 15 जुलाई की रात बदमाशों ने ट्रक लूट लिया था। दो दिन बाद यह ट्रक थानाभवन पुलिस ने गांव अलीपुरा के पास से बरामद कर लिया था। जांच के दौरान प्रकाश में आए बदमाशों को पुलिस तलाश रही थी। रविवार की रात करीब 10.45 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश गांव उमरपुरा के पास से ट्रक लुटेरे आने वाले हैं। सूचना पर एसओ कृष्ण कुमार ने बुलेट पर आ रहे  बदमाशों को रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम अभिषेक उर्फ रजत राणा पुत्र नरेंद्र गांव, उमरपुर थानाभवन जिला शामली, कृष्ण कुमार उर्फ काकु पुत्र हंसराज निवासी मोहल्ला चौधरान पट्टी कस्बा थानाभवन, जीशान पुत्र राशिद निवासी मोहल्ला कस्सावान कस्बा थानाभवन को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान चौथा बदमाश प्रिंस पुत्र सुनील राणा निवासी अरड़ाना असंध जिला करनाल मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों बदमाशों के पास से एक देशी रिवाल्वर .38 बोर, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि तीनों बदमाश शातिर हैं और पूर्व में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है।  
विज्ञापन


राहुल खट्टा गैंग से जुड़े विवेक का दोस्त रहा है अभिषेक
एसपी ने बताया कि दो माह पूर्व पंजाब में कैंड़ी निवासी विवेक का शव पड़ा मिला था। विवेक राहुल खट्टा गैंग से जुड़ा हुआ था। पकड़ा गया अभिषेक भी विवेक से प्रभावित था और उसी की हत्या का बदला लेने के लिए घूम रहा था। हथियार एकत्र करने के लिए लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को झिंझाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

झिंझाना थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि कैराना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुनहेटी में दिसंबर 2017 में महिला शमीना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात में गांव रामड़ा निवासी शहजाद और फरमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तब से आरोपी फरार चल रहे हैं, जिसके चलते इन दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित हुआ था। सोमवार सुबह उपनिरीक्षक अनिल पवार ने टीम के साथ मंसूरा तिराहे के पास चेकिंग के दौरान आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट कैराना कोतवाली में दर्ज हुई थी, बाद में इसकी विवेचना झिंझाना थाना पुलिस को मिली। 

उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी फरमान को भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी शहजाद को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। उधर, थाना झिंझाना पुलिस ने सोमवार सुबह मंसूरा रोड पर गश्त के दौरान गांव टपराना निवासी आजम को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी आजम पूर्व में भी कई बार नशीले पदार्थ की बिक्री के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।  

व्यापारी से लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार
डेढ़ माह पूर्व कस्बा झिंझाना में व्यापारी से नकदी लूटने के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाशों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। झिंझाना थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि व्यापारी सुरेंद्र मित्तल से हुई लूट के मामले में जोनी उर्फ जुनैद और राशिद निवासी खुरगान को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, इनका साथी जावेद निवासी खुरगान फरार चल रहा था। सोमवार सुबह जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद न्यायालय में पेश करके उसे जेल भेज दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed