{"_id":"61ab46b398c2b5256e2701eb","slug":"up-elections-sp-state-president-said-that-the-rally-should-go-across-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, ऐसी हो रैली कि प्रदेश भर में जाए गूंज, कहा-जुमलेबाजी से नहीं चलेगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव: सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, ऐसी हो रैली कि प्रदेश भर में जाए गूंज, कहा-जुमलेबाजी से नहीं चलेगा काम
Sat, 04 Dec 2021 04:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 04 Dec 2021 04:15 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मेरठ में सात दिसंबर को होने वाली तैयारियों का निरीक्षण किया और पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने को कहा।
विज्ञापन
नरेश उत्तम पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में 7 दिसंबर की दबथुवा में होने जा रही सपा रालोद की संयुक्त रैली में बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने की कोशिश है। शनिवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि रैली ऐतिहासिक होनी चाहिए जिसकी गूंज पूरे प्रदेश में हो। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता ईमानदारी और जोश के साथ इसमें जुट जाएं। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। वह अभी अगले चार दिन मेरठ में ही रहेंगे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उनके रुकने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के ज़िला एवं महानगर अध्यक्ष सहित पदाधिकारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, प्रभु दयाल बाल्मीकि, अतुल प्रधान, योगेश वर्मा, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं महिला पदाधिकारी मौजूद रहे।इसके बाद नरेश उत्तम पटेल रैली स्थल का निरीक्षण करने के लिए निकल गए हैं। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत भी किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : यूपी: शामली में पिता ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि 2022 में परिवर्तन होगा, अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा झूठी पार्टी है, उनसे जनता परेशान है, अब भाजपा की जुमलेबाजी से काम नहीं चलेगा। रालोद को कितनी सीटें मिलेंगी यह राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करेंगे।
उन्होंने कहा कि महंगाई से आम जन-मानस परेशान है। खाद्य सामग्री से लगातार पेट्रोल तक में आग लगी हुई है। कुटीर उद्योग बंद हो रहे हैं। किसान-मजदूर सब बेहाल है। भाजपा सरकार किसान विरोधी और उद्योगपतियों की हिमायती है।
कहा कि किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार नहीं दे रही है। ऐसे में सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार आने जा रही है, ताकि प्रदेश में खुशहाली आ सके। अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।