फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP elections: SP state president said that the rally should go across the state

यूपी चुनाव: सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, ऐसी हो रैली कि प्रदेश भर में जाए गूंज, कहा-जुमलेबाजी से नहीं चलेगा काम

Sat, 04 Dec 2021 04:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Dec 2021 04:15 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मेरठ में सात दिसंबर को होने वाली तैयारियों का निरीक्षण किया और पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने को कहा।

विज्ञापन
UP elections: SP state president said that the rally should go across the state
नरेश उत्तम पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में 7 दिसंबर की दबथुवा में होने जा रही सपा रालोद की संयुक्त रैली में बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने की कोशिश है। शनिवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि रैली ऐतिहासिक होनी चाहिए जिसकी गूंज पूरे प्रदेश में हो। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता ईमानदारी और जोश के साथ इसमें जुट जाएं। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। वह अभी अगले चार दिन मेरठ में ही रहेंगे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उनके रुकने की व्यवस्था की गई है।  

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के ज़िला एवं महानगर अध्यक्ष सहित पदाधिकारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, प्रभु दयाल बाल्मीकि, अतुल प्रधान, योगेश वर्मा, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं महिला पदाधिकारी मौजूद रहे।इसके बाद नरेश उत्तम पटेल रैली स्थल का निरीक्षण करने के लिए निकल गए हैं। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत भी किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : यूपी: शामली में पिता ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि 2022 में परिवर्तन होगा, अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा झूठी पार्टी है, उनसे जनता परेशान है, अब भाजपा की जुमलेबाजी से काम नहीं चलेगा। रालोद को कितनी सीटें मिलेंगी यह राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करेंगे। 


उन्होंने कहा कि महंगाई से आम जन-मानस परेशान है। खाद्य सामग्री से लगातार पेट्रोल तक में आग लगी हुई है। कुटीर उद्योग बंद हो रहे हैं। किसान-मजदूर सब बेहाल है। भाजपा सरकार किसान विरोधी और उद्योगपतियों की हिमायती है।

कहा कि किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार नहीं दे रही है। ऐसे में सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार आने जा रही है, ताकि प्रदेश में खुशहाली आ सके। अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed