{"_id":"61e52c0ae2580c1c4e56a305","slug":"up-election-2022-screw-stuck-in-siwalkhas-assembly-seat-both-sp-rld-adamant-opposition-can-get-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: सिवालखास विधानसभा सीट पर फंसा पेंच, सपा-रालोद दोनों अड़े, विपक्ष को मिल सकता है फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: सिवालखास विधानसभा सीट पर फंसा पेंच, सपा-रालोद दोनों अड़े, विपक्ष को मिल सकता है फायदा
Mon, 17 Jan 2022 02:12 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 17 Jan 2022 02:12 PM IST
सार
सिवालखास सीट को लेकर गठबंधन में शामिल सपा और रालोद दोनों अड़े हैं।रालोद और सपा सूत्रों के मुताबिक सिवालखास और मांट विधानसभा का मामला सुलझा लिया जाएगा। सिवालखास सीट की घोषणा शाम तक होने की संभावना है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी(फाइल फोेटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत लोकसभा की सिवालखास विधानसभा सीट पर फंसा पेंच निकल नहीं रहा है। इस सीट को लेकर गठबंधन में शामिल सपा और रालोद दोनों अड़ी है। ऐसे में दोनों पार्टियों के समर्थक जहां मायूस है वहीं विपक्ष गठबंधन की इस अदावत को अपने लिए अच्छा मान रहा है। हालांकि शाम तक इस सीट पर प्रत्याशी का फैसला होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
बागपत लोकसभा की एक सीट मांग रहे अखिलेश:
सूत्रों का कहना है कि बागपत लोकसभा के अंतर्गत आने वाली छपरौली, बड़ौत, बागपत, मोदीनगर सीट रालोद के खाते में चली गई है। सपा प्रमुख इस लोकसभा की सिवालखास सीट को अपने पूर्व विधायक के लिये मांग रहे है। रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह अपनी लोकसभा की सभी सीट चाहते है। यही वो पेंच है जो निकल नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : यूपी: नरेश टिकैत से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, किसान आंदोलन के बाद पहली बार सिसौली में रखा कदम
विज्ञापन
मांट विधानसभा पर भी रस्साकशी
चुनाव से पहले ही सपा और रालोद में सीटों को लेकर रस्साकशी चल रही है। मथुरा जिले की मांट विधानसभा सीट पर दोनों पार्टियों ने अपने प्रत्याशी उतार दिए है। इस सीट को लेकर भी सवाल उठ रहे है। ये वो सीट है जिससे रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह खुद विधायक रह चुके है।
सपा प्रमुख यहां से अपने करीबी एमएलसी संजय लाठर को लड़ाना चाहते है और टिकट भी घोषित कर दिया है। रालोद ने यहां से पिछली बार चुनाव लड़े योगेश नौहवार को टिकट दिया है। मजेदार बात ये सपा ने संजय लाठर का टिकट रालोद के प्रत्याशी घोषित होने के बाद किया।
शाम तक घोषणा होने का दावा
रालोद और सपा सूत्रों के मुताबिक सिवालखास और मांट विधानसभा का मामला सुलझा लिया जाएगा। सिवालखास सीट की घोषणा शाम तक होने की संभावना है।
मेरठ दक्षिण सीट भी बढ़ा रही सपा और रालोद नेताओं की धड़कन
मेरठ सिवालखास के अलावा मेरठ दक्षिण सीट भी सपा और रालोद नेताओं की धड़कन बढ़ा रही है। मेरठ दक्षिण सीट से सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी को अभी तक सिंबल नहीं मिला है। आदिल चौधरी का कहना है कि वह सर्टिफाइड कॉपी, नोड्यूज की कॉपी नहीं लेकर गए थे, इसलिए सिंबल रुका हुआ है। लखनऊ में ही हूं। एफिडेविट तैयार करा लिया है। आज शाम तक सिंबल मिल जाएगा।
वहीं सूत्रों का कहना है कि इस सीट पर भी पेंच फंसा हुआ है, क्योंकि रालोद को 2 सीटें दी जानी हैं, जिनमें सिवालखास, कैंट और मेरठ दक्षिण में से कोई 2 सीटें होंगी। अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि वे दो सीटें कौन सी होंगी।
इसलिए अभी उन्हें सिंबल नहीं मिला है। लखनऊ से सपा अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर रही है, सीधे सिंबल दे रही है, जबकि रालोद सूची जारी कर रही है और अपने ट्विटर हैंडल पर भी डाल रही है।