फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Election 2022: Amit Shah said in Meerut that not MLAs and ministers, vote for Bharat mata and Modi face

यूपी चुनाव: विकास पर फोकस, गिनाईं उपलब्धियां, 36 मिनट में शाह ने हर मुद्दे को उठाया, निशाने पर रहे अखिलेश 

Sun, 23 Jan 2022 11:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Jan 2022 11:30 AM IST
सार

अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के बारे में वे क्या बताएंगे। अखिलेश बाबू टीवी देख रहे हों तो पश्चिम में आने से पहले किसानों के सवालों के जवाब लेकर आएं।

विज्ञापन
UP Election 2022: Amit Shah said in Meerut that not MLAs and ministers, vote for Bharat mata and  Modi face
मंच से बोलते अमित शाह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 36 मिनट के संबोधन में हर मुद्दे को उठाया। शुरू से लेकर आखिर तक अखिलेश यादव उनके निशाने पर रहे। मेरठ की पवित्र धरती से उन्होंने बात शुरू की और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने का जिक्र करके उन्होंने दूसरी पार्टियों को घेरा। उत्तर प्रदेश में विकास, कानून व्यवस्था और किसानों की हितकारी योजनाओं का उन्होंने बारीकी से जिक्र किया। 

विज्ञापन


कार सेवकों पर गोली चलवाने से लेकर मेरठ में बेटियों की सुरक्षा पर उन्होंने खूब तंज कसे। मेरठ के लोगों के वोट पर हमारा हक है कहकर उन्होंने हर वर्ग को साधने का काम किया। उन्होंने ये भी कहा कि ये उत्तर प्रदेश का चुनाव नहीं है। ये चुनाव भाग्य तय करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने मेरठ के लोगों से 2014, 2017 और 2019 की तरह भाजपा को ही वोट देने की अपील की। शाह ने कहा कि जब-जब मेरठ आता हूं, ऊर्जा से भर जाता हूं। यह भूमि महाभारत काल से संदेश देती आई है। रोटी-कमल की शुरुआत मेरठ से हुई थी। चौधरी चरण सिंह जी को नमन करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास पर फोकस, गिनाईं उपलब्धियां  
शाह ने कहा कि 2014 से पहले यूूपी बीमार प्रदेश बनकर रह गया था। मोदी सरकार बनी तो हमें तमाम योजनाएं शुरू कराईं, लेकिन यूपी की सरकार ने उन्हें जनता तक नहीं पहुंचने दिया। 2017 में आपने हमारी सरकार बनाई तो आज प्रदेश की सूरत बदल गई है। आज प्रति व्यक्ति आय दो गुनी हो गई है।

पांच नए एक्सप्रेसवे बनाए हैं। 14 हजार किलोमीटर सड़कों का चौड़ीकरण किया। मेरठ में रैपिड रेल का काम चल रहा है। नए विश्वविद्यालय, कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई, इंटर, कॉलेज कस्तूरबा विद्यालय खोले और मेडिकल कॉलेज खोले जाने का जिक्र किया। आज प्रदेश में सबसे ज्यादा 40 सरकारी मेडिकल कॉलेज हो गए हैं।

किसानों के बारे में अखिलेश क्या बताएंगे 
अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के बारे में वे क्या बताएंगे। अखिलेश बाबू टीवी देख रहे हों तो पश्चिम में आने से पहले किसानों के सवालों के जवाब लेकर आएं। अखिलेश भाई हमें बताइए आप पांच साल सीएम रहे, आपके पिता जी कई बार सीएम रहे। कितना गेहूं एमएससपी पर खरीदा।

भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया। दो करोड़ 48 लाख किसानों को पीएम सम्मान निधि के रूप में 32 हजार पांच सौ करोड़ हम दे चुके हैं। गन्ना, हरी मटर, दूध उत्पादन, गेहूं, आलू, आम, आंवला में यूपी आज पूरे देश में नंबर वन है। 

उन्होंने कहा कि गन्ने को राजनीति का मुद्दा बनाते हैं। पिछली सरकारों में 21 गन्ना मिलें कैसे बंद हो गईं। इसका बुआ-भतीजे जवाब दें। अमित शाह ने कहा कि हमने चीनी का रिकॉर्ड उत्पादन कराया। सपा सरकार ने 55 हजार करोड़ गन्ना का भुगतान किया, भाजपा ने एक लाख 48 हजार करोड़ का भुगतान किया है। सिंचाई को लेकर भाजपा 18 योजनाएं लेकर आईं। चार योजनाओं का तो भूमि पूजन नेहरू जी ने किया था लेकिन ये राहुल बाबा उनकी चौथी पीढ़ी हैं। आज काम हमने शुरू किया है।  

छेड़छाड़ के कारण बाहर पढ़ती थीं बेटियां 
शाह ने कहा कि 2013 में दिल्ली में उन्होंने कुछ बच्चियों ने 26 जनवरी को ध्वजारोहण के लिए बुलाया। वे गए तो उन्होंने पूछा कि आपके माता-पिता कहां हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि हम सभी यहां पांच फ्लैट लेकर पढ़ाई करती हैं। हम मेरठ से हैं, वहां तो छेड़खानी होती है। ऐसे में यहीं रहकर पढ़ते हैं। आज माहौल बदल गया है। 

थाने-एसडीएम ऑफिस का भ्रष्टाचार भी मिटाया 
शाह ने कहा कि आपने योगी सरकार में भ्रष्टाचार के बारे में सुना क्या। उन्होंने मेरठ के लोगों से कहा कि थाने और एसडीएम के यहां से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए इस बार मौका और दे दीजिए। पांच साल में प्रदेश पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा। 

अखिलेश बाबू जवाब लेकर आना 
अखिलेश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज मंदिर जाने की बात करते हैं। मेरा सवाल है कि कारसेवकों पर गोली किसने चलवाई थी। ये हर कोई जानता है। आज भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण चल रहा है। काशी, केदारनाथ, गंगोत्री में जीर्णोद्धार कार्य हुए हैं। अखिलेश बाबू जब पश्चिम में आओ तो इनका जवाब लेकर आना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed