फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: eight people of the same family effected by swine flu in meerut

यूपी: एक ही परिवार के आठ लोगों को स्वाइन फ्लू, बढ़कर 48 हुई मरीजों की संख्या 

Sun, 13 Jan 2019 04:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 13 Jan 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
UP: eight people of the same family effected by swine flu in meerut
स्वाइन फ्लू
स्वाइन फ्लू का असर मेरठ जिले में बढ़ता जा रहा है। तेजी से पैर पसार रहे इस फ्लू ने सिवालखास में पूरे परिवार को चपेट में ले लिया है। शनिवार को जांच के बाद इस परिवार के आठ लोगों समेत 10 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


इस परिवार में 18, 28 और 32 साल के तीन युवक, 26 और 40 साल की दो महिलाएं, तीन साल की बच्ची और 45 साल के एक व्यक्ति समेत कुल आठ सदस्य हैं। परिवार के इन सभी सदस्यों की एक-एक कर तबियत बिगड़ी और ठीक नहीं हुई, तो इन्होंने मेडिकल कालेज जाकर चिकित्सक से परामर्श लिया। जहां पर बीमारी के लक्षण को देखते हुए जब इनकी जांच कराई गई तो सभी में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


वहीं, दो अन्य लोगों में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जिसमें एक जाग्रति विहार और एक बहसूमा क्षेत्र के हैं। जिनमें 40 साल और 55 साल का व्यक्ति है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए लोग सर्दी-खांसी होने के बाद डॉक्टरों को दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के इन केसों की पुष्टि मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई है। इनके संपर्क में रहने वाले दो दर्जन से ज्यादा लोगों को भी टेमी फ्लू की दवाइयां दी गई हैं। अब तक स्वाइन फ्लू के 48 लोगों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से चार लोग मेरठ से बाहर के हैं, जिनकी जांच मेडिकल कालेज में हुई है। -डा. राजकुमार, सीएमओ 

48 हुई मरीजों की संख्या 
जिले में शुक्रवार तक स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 38 थी। अब 10 मरीज और बढ़ गए हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि मरीजों को टैमी फ्लू की दवाई दी जा रही है। मरीजों में चार मेरठ से बाहर के हैं।

ये रखें सावधानियां
इस बीमारी से बचने के लिए सावधानी और स्वच्छता का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। खांसते और छींकते समय मुंह को टिशु पेपर से कवर करें और फिर टीशु पेपर को नष्ट कर दें। जिन लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण हों तो उन्हें मास्क पहनना चाहिए और घर में ही रहना चाहिए।

स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीज के सीधे संपर्क में आने से बचें। जिन लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही हो और तीन-चार दिन से तेज बुखार हो तो उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। स्वाइन फ्लू के टेस्ट के लिए गले और नाक के द्रव्यों का टेस्ट होता है जिससे एच1एन1 वायरस की पहचान की जाती है। टेस्ट डॉक्टर की सलाह के बाद ही कराएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed