{"_id":"66e94962375d5f0f8009999f","slug":"up-ed-takes-major-action-in-meerut-raids-several-locations-of-a-famous-businessman-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में ईडी की बड़ी कार्रवाई, देश के नामचीन कारोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी, जान लीजिए नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में ईडी की बड़ी कार्रवाई, देश के नामचीन कारोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी, जान लीजिए नाम
Tue, 17 Sep 2024 02:48 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:48 PM IST
सार
मेरठ शहर के नामचीन उद्यमी के ठिकानों पर मंगलवार सुबह ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया गया कि दो गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम घर में जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
मेरठ में ईडी की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ शहर के नामचीन उद्यमी शारदा एक्सपोर्ट के ठिकानों पर मंगलवार सुबह ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने छापा मारा। ईडी की टीम शारदा एक्सपोर्ट के मालिक जितेंद्र गुप्ता के साकेत स्थित घर पर पहुंची।
विज्ञापन
साकेत आवास समेत रेलवे रोड स्थित कोल्ड स्टोर और रिठानी व गगोल रोड पर फैक्टरी में भी ईडी ने छापामार कार्रवाई की है। देश के बडे़ एक्सपोर्टर्स में शारदा एक्सपोर्ट शामिल है। दो गाड़ियों में पहुंची आठ लोगों की टीम घर के अंदर जांच कर रही है।
विज्ञापन
टीम की कार्रवाई के दौरान किसी को भी अंदर आने और बाहर जाने की अनुमति नहीं है। मौके पर स्थानीय पुलिस भी तैनात है।
यह भी पढ़ें: मेरठ हादसा: जाकिर काॅलोनी में गम का माहौल, ढांढस बंधाने वाले खुद ही फफक रहे, आज फिर हटाया जाएगा मलबा
विज्ञापन
बताया गया कि ईडी ने कारोबारी के दिल्ली, चंडीगढ़ और नोएडा स्थित प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की है। शारदा एक्सपोर्ट का 100 से ज्यादा देशों में कारपेट और लकड़ी का फर्नीचर एक्सपोर्ट का काम है।
इस कार्रवाई में ईडी के हाथ क्या लगा, यह जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा। ईडी की शहर में दस्तक के बाद अन्य बड़े कारोबारियों में भी अफरातफरी का माहौल है।