फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Deputy CM Keshav Prasad Maurya was given development works worth 107 crores to Meerut division

यूपी: मेरठ मंडल को 107 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दे गए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Thu, 30 Sep 2021 05:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Sep 2021 05:55 PM IST
सार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो महीने में दूसरी बार मेरठ पहुंचे। उपमुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे दिल्ली रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय पहुंचे। यहां 40 मिनट कार्यक्रम में रहने के बाद दोपहर 1.15 बजे सर्किट हाउस में परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 

विज्ञापन
UP: Deputy CM Keshav Prasad Maurya was given development works worth 107 crores to Meerut division
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो महीने में दूसरी बार मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में सभा को संबोधित किया। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से वाटर प्रूफ जर्मन हैंगर लगाया गया। इस पंडाल में 250 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहीं जबकि 50 अतिथि मंच पर मौजूद रहे। 

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले 25 जुलाई 2021 को मौर्य मेरठ आए थे। उस दौरान भी उन्होंने सर्किट हाउस में सभा के दौरान 1203 करोड़ की 380 परियोजनाओं की सौगात दी थी। इस बार भी मेरठ मंडल के 107 करोड़ 29 लाख 66 हजार रुपये की लागत वाले 79 कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
विज्ञापन

 
107 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि मेरठ के 277.25 लाख रुपये के 12 कार्य, बागपत के 326.12 लाख के 16 कार्य, बुलंदशहर के 595.28 लाख के 30 कार्य, हापुड़ के 154.72 लाख के सात कार्य और मेरठ क्षेत्र में सेतु निगम के अंतर्गत  8318.90 लाख रुपये के एक कार्य का शिलान्यास किया गया। बुलंदशहर के 1057.39 लाख रुपये के 13 कार्यों का लोकार्पण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सर्किट हाउस में रात से ही तैयारियां चलती रहीं। मुख्य अभियंता की ओर सर्किट हाउस स्थित एनेक्सी में बैठक की गई, जिसमें अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, अवर अभियंताओं को अलग अलग जिम्मेदारी दी गईं।
 
दोपहर 12.30 बजे पहुंचे अमर उजाला कार्यालय
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुबह 11 बजे लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान से चलकर दोपहर 12.10 बजे परतापुर स्थित हवाई पट्टी पहुंचे। वहां से चलकर दोपहर 12.30 बजे दिल्ली रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय पहुंचे। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ में गुरुवार को अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु की नाम पट्टिका का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला के मंच से श्री अतुल महेश्वरी द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। यहां 40 मिनट कार्यक्रम में रहने के बाद दोपहर 1.15 बजे सर्किट हाउस में परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 

उपमुख्यमंत्री ने इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों से संवाद, विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। दोपहर 2.25 बजे प्रेस वार्ता, निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। दोपहर 3.15 बजे एनएच-58 स्थित गॉडविन होटल में पिछड़ा वर्ग के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed