फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Death in a woman's shock in train at Bijnor

यूपी: पर्स चुराकर चलती ट्रेन से कूदा युवक, महिला की सदमे में मौत

Sun, 22 Jul 2018 10:25 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 22 Jul 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
UP: Death in a woman's shock in train at Bijnor
फाइल फोटो

ट्रेन में सवार एक महिला का पर्स चुराकर भाग रहा युवक चलती ट्रेन से कूदकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि महिला की सदमे में हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। युवक को निजी चिकित्सक के यहां पर भर्ती कराया गया है। महिला के परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस गोरखपुर ले गए। घटना यूपी के बिजनौर शहर की है। 

विज्ञापन


गोरखपुर के मोहल्ला बख्शीपुर निवासी रेखा देवी (55) पत्नी चंद्रप्रकाश गुप्ता शुक्रवार को ट्रेन में सवार होकर परिजनों के साथ हरिद्वार जा रही थी। करीब रात 11 बजे ट्रेन के झालू स्टेशन पर पहुंचने पर एक उचक्का महिला का पर्स चुराकर भाग गया। शोर मचाने पर यात्रियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह डर की वजह से चलती ट्रेन से कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला अचानक बेहोश हो गई। रेखा के दामाद कमल किशोर ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी के चिकित्सकों के अनुसार महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। हालांकि आरपीएफ और जीआरपी ने ट्रेन में इस तरह की घटना होने से इनकार किया है, जबकि मृतका के परिजनों का आरोप है कि आरपीएफ और जीआरपी ने घटनाक्रम को बदलने का प्रयास किया है। महिला की मौत केवल हार्ट अटैक से होना बताया है। पर्स चुराए जाने की वजह से ही महिला की मौत हुई है।

विज्ञापन

इसके बाद परिजन बिना कुछ कार्रवाई किए ही शव को अपने साथ वापस गोरखपुर ले गए। हल्दौर थानाध्यक्ष सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि ट्रेन से गिरे एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार दिलाकर परिजन किसी प्राइवेट अस्पताल में ले गए। मामले की ज्यादा जानकारी उन्हें नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed