{"_id":"5bdae846bdec22699a739ba1","slug":"up-crime-news-young-man-killed-his-wife-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौहर ने बीवी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौहर ने बीवी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 01 Nov 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ जिले में गुरुवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
बता दें कि लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में युसूफ निवासी गली नंबर 10 अहममदनगर ने चार साल पहले अपनी बेटी अंजुम का विवाह ईशाद के साथ किया था। बताया गया कि वह तभी से अंजुम को परेशान रखता था। गुरुवार को उसने मारपीट के बाद अंजुम की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं सूचना मिलते ही सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या के कारण का अभी पता नहीं लग सका है। आरोपी पति की तलाश में दबिश दी जा रही है। जैसे ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ेगा तो मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/