मर्डर: पापा उठो और सिर से सटाकर मार दी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में शुक्रवार को दिन निकलते ही एक युवक ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी।
इसके कुछ ही देर बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और परिवार के कई सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। जबकि आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
ये है पूरा मामला
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के अहमनगर गली नंबर 4 निवासी फैजुर रहमान पुत्र अब्दुल रहमान अपने परिवार के रहता था। उसके छह बेटे हैं जिनमें दो की शादी हो रखी है और वह दोनों अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। बाकी चार बेटे पिता के साथ ही रहते हैं। इनमें से सबसे छोटे बेटे शाकिब (25 वर्ष) की गुरुवार देर अपने पिता से कहासुनी हो गई। इस दौरान पिता फैजुर ने शाकिब को चांटा मार दिया। इसके बाद दोनों सो गए।
वहीं शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे शाकिब सुबह उठा और पिता से कहा कि पापा उठ जाओ सुबह हो गई। इस दौरान शाकिब अचानक तमंचा निकालकर लाया और पिता के सिर से सटाकर गोली मार दी। बताया गया कि फैजुर की मौके पर मौत हो गई। जबकि शाकिब मौके से फरार हो गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि शाकिब के भाइयों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/