फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime news Murder of cattle trader in Muzaffarnagar and looted of one lakh

यूपी: पशु व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 1 लाख रुपए लूटकर बदमाश फरार

Sat, 27 Oct 2018 07:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 27 Oct 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
UP Crime news Murder of cattle trader in Muzaffarnagar and looted of one lakh
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े बाइक सवार दो लुटेरों ने गांव भटौड़ा-मोघपुर के बीच पशु व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर उससे एक लाख और उसके साथी से 11 हजार रुपये लूट लिए। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने लुटेरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जबरदस्त हंगामा और हंगामा-प्रदर्शन किया। एसपी सिटी और सीओ नई मंडी ने जल्द लुटेरों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों के गुस्से को शांत किया। 

विज्ञापन


मंसूरपुर निवासी अखलाक (55) पुत्र इलियास पशुओं की खरीद-फरोख्त करता था। शनिवार को वह पशुओं को बेचने के लिए साथियों के साथ नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव रथेड़ी में लगने वाली पशु पैंठ में आया था। यहां उसने एक भैंस व एक झोटा करीब एक लाख रुपये में बेचा, जबकि उसके साथी अन्नू ने कुल 63 हजार के पशु बेचे। पशुओं को बेचने के बाद दोनों मंसूरपुर के ही इरशाद के जुगाड़ में बैठकर घर लौटने के लिए चल दिए, जिसमें कुछ पशु भी थे, जिन्हें इरशाद द्वारा सिखेड़ा के गांव बिहारी में छोड़ना था। जुगाड़ बिहारी मोड़ पहुंचने पर अखलाक व अन्नू वहीं उतर गए, जबकि इरशाद जुगाड़ लेकर पशु उतारने बिहारी गांव में चला गया।
विज्ञापन


इसी दौरान मंसूरपुर निवासी शमीम ई-रिक्शा लेकर वहां पहुंचा और मंसूरपुर जाने की बात कही, जिस पर अखलाक व अन्नू उसकी ई-रिक्शा में सवार हो गए। जैसे ही ई-रिक्शा गांव भटौड़ा व मोघपुर के बीच पहुंचा, पीछे से बाइक सवार दो युवक हेलमेट लगाए हुए आए और ई-रिक्शा को रुकवाकर चालक शमीम के सिर पर पिस्टल की बट से वार कर दिया। अचानक हुए हमले से रिक्शा चालक सड़क किनारे खाई में जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लुटेरों ने अखलाक व अन्नू पर पिस्टल तानते हुए रुपयों की मांग की, जिस पर अन्नू ने शर्ट की जेब में रखे 11 हजार रुपये निकालकर उन्हें सौंप दिए, जबकि अखलाक लुटेरों से भिड़ गया। इस पर लुटेरों ने मारपीट करते हुए अखलाक के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

इसके बाद बदमाश उसकी जेब से एक लाख रुपये निकालकर पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर नई मंडी हरशरण शर्मा और इंस्पेक्टर सिखेड़ा एचएन सिंह मौके पर पहुंचे और लुटेरों की तलाश में कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसी दौरान अखलाक की हत्या की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और लाश को रोड पर रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अफसरों ने लोगों को समझा-बुझाकर बामुश्किल शांत किया। शक के आधार पर अखलाक के साथी अन्नू व ई-रिक्शा चालक शमीम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एसपी सिटी का कहना है कि लुटेरों की तलाश की जा रही है, बहुत जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed