{"_id":"60644c268ebc3ec79d12df7b","slug":"up-crime-news-class-nine-student-shot-dead-by-his-friend-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में खौफनाक वारदात: कक्षा नौ के छात्र को सहपाठी ने मारी गोली, मौत, थाने में जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में खौफनाक वारदात: कक्षा नौ के छात्र को सहपाठी ने मारी गोली, मौत, थाने में जमकर हंगामा
Wed, 31 Mar 2021 03:47 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 31 Mar 2021 03:47 PM IST
सार
- मेरठ के बहसूमा में खौफनाक वारदात, कक्षा नौ के छात्र को मारी गोली
- छात्र ने अस्पताल में तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस
- वारदात के आरोपी फरार, तलाश कर रही पुलिस
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन और युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक खौफनाक वारदात हो गई। कस्बा स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज परिसर के बाहर कक्षा नौ के छात्र को उसके सहपाठी ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद छात्र वहीं नीचे गिर पड़ा। इसके बाद घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि सैफपुर फिरोजपुर निवासी नितिन पुत्र रोहतास को उसके ही सहपाठी अकबरपुर निवासी वंश पुत्र मूलचंद ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किया। गंभीर रूप से घायल छात्र कॉलेज की ओर दौड़ा और प्रधानाचार्य के ऑफिस के सामने गिर पड़ा। वहीं आनन-फानन में कॉलेज स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को हस्तिनापुर सीएससी में भर्ती कराया। छात्र की हालत गंभीर होने के चलते मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नितिन कक्षा नौ का छात्र था। पुलिस ने फरार छात्र की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी छात्र को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी में शोहदों का खौफ, सबूत हैं ये छह बड़ी घटनाएं, छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को पीटा और...
वहीं परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीओ का घेराव कर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि चार घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर व शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। सीओ मवाना उदय प्रताप का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/