फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: Baghpat police has revealed the killing of Paramvir Tugana

परमवीर हत्याकांड का खुलासा: तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी ने रची थी साजिश, बदमाशों ने ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Wed, 01 Jul 2020 05:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Jul 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Baghpat police has revealed the killing of Paramvir Tugana
पुलिस के घेरे में कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में छपरौली थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में खेले गए खूनी खेल का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। एसपी के मुताबिक तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी ने यह साजिश रची थी। उसके इशारे पर ही हमला किया गया था, जिसमें पांच लोग घायल हुए थे। इनमें से परमवीर की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने नामजद किए गए आरोपी सचिन उर्फ मोनू खोखर को हलालपुर गांव के मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने हलालपुर मंदिर के पास से नामजद अभियुक्त हलालपुर निवासी सचिन उर्फ मोनू खोखर पुत्र नरेश खोखर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर, चार कारतूस बरामद हुए है। आरोपी पर उत्तराखंड, पंजाब एवं जिले में हत्या, हत्या की कोशिश, डकैती, गैंगस्टर के 11 मुकदमे दर्ज हैं। पकड़ा गया अभियुक्त चर्चित भूरा फरारी केस में भी शामिल रह चुका है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: पुलिस कस्टडी से फरार हुआ बदमाश, अधिकारियों में मचा हड़कंप, तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक टीकरी निवासी कुख्यात सुनील राठी ने जिला पंचायत चुनाव की रंजिश में पूरे प्रकरण की साजिश रची थी। वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी के कहने पर ही वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस की जांच में नामजद 13 अभियुक्तों के अतिरिक्त मोहित पुत्र नरेश निवासी टीकरी भी वारदात में शामिल रहा। 

क्या था मामला
22 जून 2020 की शाम साढ़े सात बजे कूड़ी गांव में परमवीर तुगाना पर कार सवार हमलावरों ने उस वक्त फायरिंग की थी, जब वह एक चबूतरे पर बैठा हुआ था। हमले में परमवीर समेत पांच लोग घायल हो गए थे। गुरुग्राम में उपचार के दौरान परमवीर की मौत हो गई थी। परमवीर तुगाना के भाई सुरेंद्र सिंह पुत्र ओमकार सिंह ने हलालपुर निवासी सचिन, रोबिन पुत्र नरेश और नरेश पुत्र चंदगी, करनावल निवासी लीलू पुत्र चतरपाल, चतरपाल पुत्र इकबाल, कूड़ी निवासी परवेंद्र पुत्र सुरेश समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed