{"_id":"62b34527e392ce01991ccba3","slug":"up-crime-a-man-sexual-assault-on-girl-and-victim-father-has-demanded-for-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में शर्मनाक मामला, दो बच्चों के पिता ने किशोरी के साथ की दरिंदगी, पिता ने लगाई कार्रवाई की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में शर्मनाक मामला, दो बच्चों के पिता ने किशोरी के साथ की दरिंदगी, पिता ने लगाई कार्रवाई की गुहार
Wed, 22 Jun 2022 10:07 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:07 PM IST
सार
दो बच्चों के पिता ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़ित किशोरी के पिता ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में खरखौदा क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात में एक पड़ोसी (दो बच्चों के पिता) ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आसपास के लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। बुधवार सुबह पिता काम से लौटा और किशोरी को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति का परिवार रहता है। उक्त व्यक्ति की पत्नी की कुछ दिन पहले ही मौत हो गई। उसके परिवार में 12 वर्षीय बेटी व दो छोटे बेटे हैं। व्यक्ति एक मैरिज होम में रात्रि में नौकरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। मंगलवार को बच्चों को घर पर छोड़कर नौकरी पर गया था। देर रात पड़ोसी दो बच्चों के पिता ने उसके घर में घुसकर उसकी 12 वर्षीय बेटी को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं किशोरी के शोर मचाने पर पड़ोस के कुछ लोगों ने आरोपी को मौके पर दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सायमा हत्याकांड: पिता ने गला दबाया और जुबेर ने गोली मारी, दो बेटियों के सिर से छीना मां का साया, खौफनाक थी वारदात
विज्ञापन
बुधवार सुबह किशोरी का पिता ड्यूटी से घर लौटा तो उसे घटना की जानकारी हुई। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने किशोरी के पिता पर जबरन दबाव बनाकर समझौतानामा भी लिखवा लिया, लेकिन बाद में पीड़ित किशोरी को लेकर थाने पहुंचा और मामले में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।