फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: CM Yogi will come to Meerut on 30th BJP leaders started preparations for the rally

UP: 30 को मेरठ आएंगे सीएम योगी, 10 से 15 हजार बुद्धिजीवी वर्ग के लोग होंगे शामिल, तैयारियां शुरू

Wed, 23 Nov 2022 02:25 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Nov 2022 02:25 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। 30 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में बुद्धिजीवी जनसंवाद रैली को संबोधित करेंगे। महानगरों के बाद खासतौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में वह जन संवाद रैली करेंगे।

विज्ञापन
UP: CM Yogi will come to Meerut on 30th BJP leaders started preparations for the rally
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में नगर निगम चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों में रैलियों की शुरुआत कर दी। 30 नवंबर को योगी आदित्यनाथ मेरठ में बुद्धिजीवी जनसंवाद रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा नेताओं ने रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की तर्ज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव में भी पूरी ताकत झोंक दी है। पश्चिम के जिलों की बात करें तो सहारनपुर और गाजियाबाद के बाद अब वे मेरठ में बुद्धिजीवी जन संवाद रैली के जरिए निकाय चुनाव पर निशाना साधेंगे। महानगरों के बाद खासतौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में वह जन संवाद रैली करेंगे। मंगलवार को उनके मेरठ जनसंवाद रैली का पार्टी पदाधिकारियों के पास कार्यक्रम जारी हो गया। 
विज्ञापन


भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने बताया कि जन संवाद रैली 30 नवंबर को दो बजे होगी। विक्टोरिया पार्क संवाद स्थल रखा जा सकता है। इस रैली में बुद्धिजीवी वर्ग के 10 से 15 हजार लोग शामिल होंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, मनिंदरपाल सिंह, कमल दत्त शर्मा आदि के साथ मिलकर रैली के आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: भरोसा जीत लाखों की चपत लगाता है 'वीरू', दिल्ली के बिल्डर को भी बना चुका है शिकार

महापौर की सभी 17 सीटों पर भाजपा का फोकस 
उत्तर प्रदेश में महापौर की 17 सीटें हैं। पिछले चुनाव में 16 सीटें थी जिनमें से भाजपा ने 16 पर जीत हासिल की थी। दो सीटों मेरठ और अलीगढ़ भाजपा हार गई थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी निकाय चुनाव को लेकर खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं, पार्टी कार्यकर्ताओं को टास्क दिया गया है कि महापौर की सभी 17 सीटों पर इस बार जीत हासिल ही करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed