फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: CM Yogi Adityanath Saharanpur and Shamli Rally, read full speech in one cloick

UP: CM योगी ने पूछा, युवाओं के हाथ में तमंचे चाहिए क्या? मंच से बताया यूपी में का बा, पढ़ें-भाषण की खास बातें

Mon, 24 Apr 2023 04:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Apr 2023 04:29 PM IST
सार

सहारनपुर और शामली में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव के लिए जनता की नव्ज परखी तो वहीं भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की भी अपील की। उन्होंने माफिया, पलायन जैसे मुद्दो पर बात की तो वहीं गर्मी वाले बयान को भी फिर से दोहराया। साथ ही बाबा ने यूपी में का बा का भी मंच से जवाब दिया।

विज्ञापन
UP: CM Yogi Adityanath Saharanpur and Shamli Rally, read full speech in one cloick
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में शामली जनपद में भाजपा खाली हाथ रही थी। तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा को हार मिली थी। ऐसे में शहरी सरकार के चुनाव में भाजपा इसकी भरपाई करने को पूरा जोर लगाए हुए हैं। प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के प्रचार का शंखनाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शामली और सहारनपुर से करने पहुंचे।

विज्ञापन


सबसे पहले सहारनपुर और उसके बाद सीएम योगी ने शामली के वीवी इंटर कालेज में चुनावी जनसभा को भी संबोधित करते हुए पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला तो बाबा ने यूपी में का बा? का भी मंच से जवाब भी दिया। उन्होंने कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दों के साथ ही स्थानीय मुद्दों की नव्ज पर भी हाथ रखा और निकाय चुनाव के लिए माहौल भाजपा के पक्ष में बनाने का प्रयास किया। इस रैली पर भाजपाइयों की ही नहीं बल्कि विपक्ष की भी नजर टिकी हुई थीं। आगे विस्तार से पढ़ें  सीएम योगी के भाषणों की खास बातें।

विज्ञापन

UP: CM Yogi Adityanath Saharanpur and Shamli Rally, read full speech in one cloick
शामली में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मैंने सहारनपुर की उपेक्षा को बहुत करीब से देखा है: सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में कहा कि यूपी का ये सीमांत जनपद अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है। अपनी अद्भुत काष्ठकला के लिए जगविख्यात यहां की शिल्पकला हो, मेहनती किसान हों, दूरदर्शी और सुशिक्षित युवा हों या फिर उद्योग व्यापार के क्षेत्र में प्रगति में निरंतर योगदान करने वाले हमारे व्यापारी बंधु।



सहारनपुर यूपी का महत्वपूर्ण जनपद है। पिछले छह साल में एक दर्जन से अधिक बार यहां आया हूं। यहां इसलिए भी बार-बार आता हूं कि मैंने इसकी उपेक्षा को बहुत ही करीब से देखा है। यहां बिजली नहीं मिलती थी, दंगे और कर्फ्यू होते थे। बुनियादी सुविधाओं से भी सहारनपुर को वंचित रखा गया था। लखनऊ तो दूर, दिल्ली तक जाने में भी यहां से 7 से 8 घंटे लग जाते थे। आज दिल्ली की दूरी 3 घंटे में पूरी हो रही है। इस साल के अंत तक दिल्ली सहारनपुर, देहरादून एक्सप्रेसवे का काम पूरा कर दिया जाएगा। पहले युवाओं को डिग्री के लिए मेरठ जाना होता था। अब मां शाकंभरी के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना होने जा रही है।

विज्ञापन

UP: CM Yogi Adityanath Saharanpur and Shamli Rally, read full speech in one cloick
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी बोले- पश्चिमी यूपी की जनता को फ्री बिजली देने का वादा पूरा किया
कहा कि 6 वर्ष में 54 लाख से अधिक गरीबों को आवास दिलाया। 2 करोड़ 61 लाख गरीबों को 1-1 शौचालय, 1 करोड़ 75 लाख गरीबों को फ्री रसोई गैस कनेक्शन, 1 करोड़ 55 लाख गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन देने का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया। प्रदेश के 10 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख रुपए का सालाना बीमा कवर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें दे रहीं हैं।

योगी आदित्यनाथ बोले- और विकास चाहिए तो तीसरे इंजन की जरूरत
उन्होंने कहा कि मां शाकभरी और मां बाला सुंदरी की पावन धरा से मैं आज निकाय चुनाव का शंखनाद करने आया हूं। केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार डबल इंजन से विकास कार्य करा रही है, लेकिन अब शहरों और कस्बों के विकास के लिए तीसरे इंजन की भी जरूरत है। इसलिए विकास की गति ट्रिपल इंजन से हो इसके लिए निकाय चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशियों को विजय बनाकर विकास की गति को बढ़ाना होगा।

विज्ञापन

UP: CM Yogi Adityanath Saharanpur and Shamli Rally, read full speech in one cloick
शामली में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश का 'लॉ एंड ऑर्डर' देश भर में नजीर बना: सीएम योगी
शामली में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहारनपुर विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम है। प्रदेश की कानून व्यवस्था आज पूरे देश में नजीर बन चुकी है। माफिया और अपराधी अब अतीत हो गए, आज यूपी में भयमुक्त माहौल है।

पहली सरकारों को दंगा कराने से नहीं थी फुर्सत, नौजवानों पर दर्ज होते थे झूठे मुकदमे 
उन्होंने कहा कि 2017 से पहले की सरकारों को दंगा कराने से ही फुर्सत नहीं थी। पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते थे। बेटियों को लेकर माता-पिता चिंतित रहते थे, लेकिन आज भाजपा सरकार ने भय मुक्त वातावरण दिया है।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Visit: शामली में सीएम योगी के दिखे तल्ख तेवर, बोले- 'नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में सब चंगा'

UP: CM Yogi Adityanath Saharanpur and Shamli Rally, read full speech in one cloick
CM rally - फोटो : अमर उजाला

अतीक अहमद एनकाउंटर पर इशारा, बोले- अतीत हो गए माफिया और अपराधी 
सहारनपुर में जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यूपी के नगरों में बीजेपी सरकार की ओर से किए गये कार्यों को एक एक कर गिनाया। उन्होंने कहा कि आज मैंने मां शाकंभरी और माता बालासुंदरी के आशीर्वाद से सहारनपुर से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की है। हमने बिना भेदभाव, बिना जाति, मत-मजहब देखे, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के साथ शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया है।

कहा कि सहारनपुर से महापौर पद के लिए सुयोग्य चिकित्सक को हम आपके बीच लेकर आए हैं, जो यहां की सभी बीमारियों का उपचार करेंगे। माफिया के उपचार के लिए हमारी पुलिस ही काफी है। हमारी पहचान अब उपद्रव की नहीं, उत्सवों की है। यह प्रदेश माफिया नहीं, महोत्सव का प्रदेश बन चुका है। शामली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुंडा टैक्स वसूलने वाले माफियाओं और अपराधियों का नामों निशां मिट चुका है। उनका यह भी नहीं पता कि वे कहां है। कोई आंसू बहाने वाला भी नहीं बचा है।

पीएम मोदी का विजन ही यूपी का मिशन है 
सीएम ने कहा कि आज शहरी क्षेत्र बेहतरीन सर्विलांस सिस्टम के तौर पर विकसित हो रहे हैं। हम इसे सेफ सिटी के साथ जोड़ रहे हैं, जहां व्यापारी भी सुरक्षित, बेटियां भी सुरक्षित और शहर भी सुरक्षित होगा। यूपी के लिए हमने एक ही लक्ष्य रखा है, जो पीएम का विजन है, वही यूपी का मिशन है। डबल इंजन की सरकार ने बुलेट ट्रेन की तरह परिणाम दिया है। अब आप ट्रिपल इंजन की ताकत को इसमें जोड़ने का काम करें। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में महापौर, चेयरमैन और पार्षद की ताकत को जोड़ने का कार्य करना है। जो पैसा दिल्ली और लखनऊ से आएगा, उसका सही उपयोग हो सकेगा। अब ये तय करना है कि हमें 2017 से पहले की जातिवादी सरकार चाहिए या गरीब कल्याण वाली सरकार। मंच से योगी आदित्यनाथ ने प्रत्याशियों के नाम भी लिए और जनता से उन्हें जिताने की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed