फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP child found out by the help of social media was missing a year ago

यूपी: सोशल मीडिया की मदद से माता-पिता से मिला अबूजन, एक साल पहले हुआ था लापता

Tue, 14 Aug 2018 04:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 14 Aug 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
UP child found out by the help of social media was missing a year ago
चाइल्ड लाइन की निदेशिका अनिता राणा व अपने परिवार के साथ अबूजन - फोटो : अमर उजाला
मामला मेरठ का है जहां, पिछले दिनों  पुलिस को एक बच्चा लावारिस अवस्था में मिला था। बच्चे को पुलिस ने चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। एक साल की लंबी जद्दोजेहद के बाद भी बच्चे के माता-पिता का जब कुछ न पता चल सका, तो उसे नए माता-पिता को सौंपने की कवायद शुरू हो गई। लेकिन इससे पहले ही बच्चे को अपने असली परिजन मिल गए। और ये सब संभव हुआ सोशल मीडिया की मदद से। चाइल्ड लाइन मेरठ की निदेशिका अनिता राणा के अनुसार बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन

जानें कैसे सोशल मीडिया बच्चे को खोजने में हुआ मददगार :-  
 

12 अगस्त को मेरठ में लावारिस मिला था बच्चा

यूपी के मेरठ में 12 अगस्त को एक बच्चे थाना रेलवे रोड पुलिस द्वारा लावारिस अवस्था में मिलने पर चाइल्ड लाइन मेरठ के सुपुर्द किया गया था। चाइल्ड लाइन द्वारा बालक की काउंसिलिंग की गई। इसमें बच्चे ने अपना नाम अबूजन पिता का नाम राशिद और माता का नाम नरगिस बताया। बालक के माता पिता यूपी के बिजनौर के नूरपुर में रहते हैं।स्वास्थ्य परीक्षण में बच्चे की आयु 3 वर्ष आई। इसके बाद बच्चे को चाइल्ड लाइन मेरठ द्वारा बाल कल्याण समिति मेरठ को सौंप दिया गया।

आयु के आधार पर बच्चे को राजकीय बाल गृह (शिशु)रामपुर भेजा गया। चाइल्ड लाइन मेरठ पुलिस द्वारा बच्चे द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर परिजनों का पता खोजने हेतु हर संभव प्रयास किया गया। 10 जनवरी 2018 को एक समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित कराया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर बच्चे को गोद लिए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी कि उसके असली माता पिता ने सोशल मीडिया पर भेजे गए एक फोटो से अपने बेटे की पहचान कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भेजी बच्चे की फोटो

UP child found out by the help of social media was missing a year ago
चाइल्ड लाइन की निदेशिका अनिता राणा के साथ अबूजन - फोटो : अमर उजाला
दरअसल बच्चे की फोटो विवरण के साथ सोशल मीडिया पर भेजी गई। इसके द्वारा बालक के पिता मोहम्मद राशिद पुत्र मलवा निवासी रोशनपुर जागीर, थाना नूरपुर जिला बिजनौर ने अपने पुत्र अबूजन उर्फ अबूजर की पहचान की। सोमवार को बाल कल्याण समिति के आदेश अनुसार बालक को चाइल्ड लाइन मेरठ द्वारा उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। बालक के पिता ने चाइल्ड लाइन 1098 हेल्प लाइन का आभार जताया। बालक के मिलने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं अबूजन अपने माता पिता से मिलक बेहद खुश हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed