{"_id":"5cc82dd0bdec2207626c31a6","slug":"up-child-brothers-beaten-in-the-suspect-of-steal-pigeon","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कबूतर चोरी के शक में दो मासूम भाइयों को बंधक बनाकर पीटा, पिता ने पुलिस में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कबूतर चोरी के शक में दो मासूम भाइयों को बंधक बनाकर पीटा, पिता ने पुलिस में दी तहरीर
Tue, 30 Apr 2019 04:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 30 Apr 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
चारपाई से बांधे गए दोनों मासूम
- फोटो : अमर उजाला
मामला यूपी के मेरठ से सटे सरधना क्षेत्र का है। यहां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कुछ दबंगों ने कबूतर चोरी के शक में बंधक बनाकर दो बच्चों की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं दबंगों ने मासूम भाइयों के पिता द्वारा गुहार लगाने पर भी उन्हें पीटना नहीं छोड़ा। बच्चों के पिता ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के छुर में एक परिवार के कुछ कबूतर चोरी हो गए थे। इसके बाद परिवार के दबंगों ने पड़ोस में ही रहने वाले दो भाइयों को पकड़ लिया और उन पर कबूतर चोरी करने का आरोप लगाते हुए घर बुलाकर चारपाई से बांध लिया।
विज्ञापन
दबंगों ने दोनों बच्चों के साथ खूब मारपिटाई की। भनक लगने पर बच्चों का पिता मौके पर पहुंचा और बच्चों को छोड़ने की गुहार लगाई लेकिन इसके बावजूद बच्चों को खूब मारा गया। अन्य लोगों की मदद से बच्चों को जैसे-तैसे छुड़ाया गया।
विज्ञापन
वहीं सूचना पर सीओ द्वारा संज्ञान लेने पर पीड़ित बच्चों के पिता ने पुलिस में दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस के अनुसार मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।