UP : सीबीआई का मेरठ में छापा, कार्यालय में पूछताछ जारी, खुल सकते हैं बड़े राज
Meerut News : सीबीआई की टीम ने बृस्पतिवार को मेरठ के कैंट बोर्ड में छापा मारा। फिलहाल सीबीआई की टीम छानबीन में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में छावनी परिषद कार्यालय में गाजियाबाद की सीबीआई टीम ने छापा मारा तो हड़कंप मच गया। सीबीआई की 15 सदस्यीय टीम ने सेनेटरी इंस्पेक्टर योगेश यादव को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सेनेटरी इंस्पेक्टर अभिषेक की फोन रिकॉर्डिंग के आधार पर उसके खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है।
अभिषेक की तलाश में इस बीच सीईओ ज्योति कुमार ने भी सीबीआई के कहने पर उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसने फोन नहीं रिसीव किया। सीबीआई टीम ने ऑफिस सहित दोनों के घर से भी दस्तावेज जुटाए हैं। देर रात तक टीम की विभागीय कार्रवाई जारी रही।
कैंट बोर्ड कार्यालय में गुरुवार दोपहर दो बजे सीबीआई की 15 सदस्य टीम सीधा सफाई अनुभाग में पहुंची। टीम द्वारा जिस कक्ष में जांच की गई उस कक्ष में सफाई अधीक्षक वीके त्यागी, सेनेटरी इंस्पेक्टर योगेश यादव और सेनेटरी इंस्पेक्टर अभिषेक बैठते हैं। टीम ने सेनेटरी इंस्पेक्टर योगेश यादव को लालकुर्ती निवासी वरुण अग्रवाल से रिश्वत लेते हुए मौके पर पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें: UP: कवि सौरभ जैन को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा- गिरनार प्रकरण से हट जाओ नहीं तो हटा दिए जाओगे