फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: UP CATET to be held on 12th and 13th August

यूपी: आठ शहरों में 12-13 अगस्त को होगी यूपी कैटेट परीक्षा, इन दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन

Tue, 10 Aug 2021 08:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 10 Aug 2021 08:05 PM IST
सार

यूपी कैटेट 2021 की परीक्षा 12 और 13 अगस्त को यूपी के आठ शहरों में आयोजित की जाएगी। इन दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। 

विज्ञापन
Meerut News: UP CATET to be held on 12th and 13th August
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट) 12 और 13 अगस्त को उत्तर प्रदेश के आठ शहरों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


इस बार यूपी कैटेट कराने की जिम्मेदारी सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मोदीपुरम को दी गई है। विवि के कुलसचिव डॉ. बीआर सिंह ने बताया कि परीक्षा मेरठ, बनारस, कानपुर, अयोध्या, आगरा, बरेली, लखनऊ, बांदा आदि जिलों में 28 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस बार दो नए केंद्र बनाए गए हैं। करीब 18 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 12 अगस्त को परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तक एक पाली में और 13 अगस्त को नौ बजे से 12 बजे तक और तीन से पांच बजे तक दो पालियो में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। मेरठ में शोभित विवि, बाईपास स्थित दा आर्यन पब्लिक स्कूल, रुड़की रोड स्थित कॉलेज ऑफ एप्लाइड एजुकेशन को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा में इन दिशा-निर्देशों का होगा पालन
छात्र: हाफ शर्ट स्लीपर में आएंगे
छात्राएं: बिना बटन का टॉप और स्लीपर में आएंगी
एक वैद्य पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर-आईडी या पासपोर्ट दो फोटो कलर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed