फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: case filed against objectionable post on whatsapp group against Hindu God

यूपी: हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर जबरदस्त हंगामा, मामला दर्ज

Mon, 13 Aug 2018 05:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 13 Aug 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
UP: case filed against objectionable post on whatsapp group against Hindu God
वहाटसएप
मामला मेरठ के मुजफ्फरनगर का है जहां व्हाट्सऐप ग्रुप पर दूसरे समुदाय के युवक द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट डालने को लेकर खूब जमकर हंगामा हुआ। इस संबंध में अपना दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।  जानें क्या था पूरा मामला:-
विज्ञापन

 

शहर में  दूसरे समुदाय के युवक द्वारा व्हाट्सऐप ग्रुप पर हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों से लिखी गई एक पोस्ट डालने के बाद बवाल मच गया। गुस्साए लोगों ने थाने में प्रदर्शन किया। बाद में अपना दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी और इस संबंध में पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 

पुलिस से की कार्रवाई की मांग
अपना दल कार्यकर्ता सोमवार को नगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल के नेतृत्व में शहर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर बताया कि व्हाट्सऐप पर आज का इंडिया अखबार है नाम से एक ग्रुप चल रहा है। कार्यकर्ताओं के अनुसार,ग्रुप में अली मुमताज नामक युवक ने एक पोस्ट डाली है, जिसमें उसने हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों से भरी पोस्ट डाली है।

कार्यकर्ताओं को कहना है कि इस पोस्ट से उनके साथ साथ हिंदू समाज के अन्य लोगों की भावनाएं भी आहत हुईं हैं। अपना दल कार्यकर्ताओं ने आरोपी अली मुमताज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed