फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: bride deny to marriage the groom on wedding venue in meerut ganganagar

यूपी: मंडप में शादी समारोह में बखेड़ा, दुल्हन ने सात फेरे लेने से किया इनकार 

Sun, 28 Apr 2019 12:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 Apr 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
UP: bride deny to marriage the groom on wedding venue in meerut ganganagar
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में एक विवाह मंडप में चल रहे शादी समारोह में शनिवार देर रात बखेड़ा हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दुल्हन ने दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से मना कर डाला। वहीं बारात को बिना दुल्हन ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गंगानगर निवासी युवक निजी कॉलेज में शिक्षक है। उसका सरधना थाना क्षेत्र के गांव निवासी शिक्षिका से प्रेम प्रसंग था। दोनों अलग बिरादरी के है। साथ में कॉलेज में पढ़ाते थे। 21 अप्रैल को दोनों की सगाई हुई थी। 
विज्ञापन


शनिवार रात शादी समारोह था। यहां पहुंची बरात ने खाना खा लिया और चढ़त भी हो गई। जैसे ही वरमाला का समय आया तो दुल्हन ने वरमाला डालने और सात फेरे लेने से इंकार कर दिया। इस पर दूल्हा व दुल्हन पक्ष ने मंडप में ही बखेड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के परिजनों पर आरोप लगाया है कि दूल्हा मंगली है और यह बात उन्होंने दुल्हन पक्ष को पहले नहीं बताई। वहीं दुल्हन ने वरमाला डालने से इनकार करते हुए कहा कि उसे यह शादी मंजूर नहीं है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दुल्हन पक्ष के लोग मंडप से चले गये। 

दूल्हे ने थाने में तहरीर दी है। गंगानगर थाना प्रभारी कुलदीप गुनावत का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed