फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: boys celebrate birthday by pistol now meerut police searching

यूपी: जन्मदिन मनाने के लिए युवकों ने अपनाया खौफनाक तरीका, अब ढूंढ रही कई थानों की पुलिस

Sun, 13 Jan 2019 03:57 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 13 Jan 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
up:  boys celebrate birthday by pistol now meerut police searching
मेरठ न्यूज
जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए लोग अलग अलग तरीके आजमाते हैं। लेकिन यूपी के मेरठ में कुछ युवकों ने जन्मदिन को कुछ इस तरह मनाया कि कई थानों की पुलिस अब इन युवकों को ढूंढ रही है। जी हां आखिर बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए इस मनचलों ने ऐसा कौन सा खौफनाक तरीका आजमाया आइए जानते हैं -
विज्ञापन


शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। दरअसल इस वीडियो में चार युवक एक केक और गाड़ी के साथ नजर आ रहे हैं। यहां सड़क के किनारे पीली लाइन पर एक केक रखा गया है, इस पर मोमबत्तियां जलाकर लगाई गई। 
विज्ञापन


जिसके बाद युवक ने पिस्टल निकालकर जलती मोमबत्तियों पर निशाना साधा। वहीं अन्य युवक इस कारनामे की वीडियो बना रहे हैं। जी हां इन युवको नें फूंक मारने के बजाय पिस्टल से मोमबत्ती बुझाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी युवक वहां से फरार हो चुके थे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक नशे में थे। जानकारी के अनुसार वीडियो टीपीनगर थाना क्षेत्र की हरमन कॉलोनी का बताया गया।

एसएसपी के निर्देश पर कई थानों की पुलिस यहां पहुंच गई लेकिन आरोपियों को कोई सुराग नहीं लगा। वहीं जांच में सामने आया है कि वीडियो में जो पीली लाइन नजर आ रही है हरमन कॉलोनी में ऐसी सड़क नहीं है। हालांकि पुलिस अब सोशल मीडियो के जरिए इन युवकों को खोज रही है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed