यूपी: दिनदहाडे़ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने छात्रा का सिर फोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहटा रोड स्थित फाजलपुर में सोमवार को छेड़खानी का विरोध करने पर तीन मनचलों ने स्कूटी सवार दसवीं की छात्रा पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक दसवीं की यह छात्रा सोमवार दोपहर स्कूटी से स्कूल से घर लौट रही थी। उसी समय फाजलपुर बैंक रोड पर बाइक सवार तीन युवक पीछे से आए और उससे छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा ने इनका विरोध किया तो उन्होंने उसकी स्कूटी के सामने बाइक लगाकर उसे रोक लिया और बदसलूकी करने लगे। बचने के लिए छात्रा मनचलों से अकेली भिड़ गई।
छात्रा ने कहा कि तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही सड़क पर पड़ा डंडा उठाकर उसके सिर पर मार दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई और बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद वे फरार हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां से उसेे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक सिर में गंभीर चोट के कारण छात्रा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने फाजलपुर के तीनों युवकों विशाल, जीतू और गौरव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दबिश दी, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/