फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP boy will participate in a Realty Show of Discovery channel

डिस्कवरी चैनल के 'रियल्टी शो' में दमखम दिखाएगा यूपी का लाल, यहां भी फहरा चुका है तिरंगा

Sat, 15 Sep 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 15 Sep 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
UP boy will participate in a Realty Show of Discovery channel
सागर सिंह - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में रहने वाले पर्वतारोही सोनू का हौसला मुफलिसी की बेड़ियों को तोड़ रहा है। डिस्कवरी चैनल के पहले भारतीय 'रियलिटी शो' के लिए देश भर से चुने जाने वाले 12 युवाओं में वह यूपी से इकलौते युवा हैं। जानें कैसे होगा ये रियलिटी शो और क्यों खास है सोनू के लिए ये उपलब्धि : -

विज्ञापन

डिस्कवरी चैनल के इंडियन फर्स्ट रियल्टी शो ‘इंडियन सिटीजन स्क्वाड’ में देश भर से चुने गए 12 युवाओं में फलौदा गांव के लाल का दमखम दिखाई देगा। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 17 से 30 सितंबर तक प्रतिभागी युवाओं की आर्मी की तर्ज पर ट्रेनिंग होगी। उसकी उपलब्धि खास है क्योंकि यूपी से केवल उसे चयनित किया गया है। 

फलौदा निवासी सागर सिंह मजदूरी कर परिवार को दो वक्त की रोटी मुहैया करा पाते है। बीमारी, तंगहाली और विपरीत हालात में भी उनके बेटे सोनू ने कुछ करने की ठानी हुई है। पर्वतारोहण में वह हनुमान टिब्बा की छह हजार ऊंची पहाड़ी और लद्दाख  की 19434 फीट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा कर वह अपने इरादे जाहिर कर चुका है। अब डिस्कवरी चैनल इंडिया पर प्रस्तावित रियलिटी शो ‘इंडियन सिटीजन स्क्वाड’ में उसने जगह बना ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बकौल सोनू, फिजीकल वीडियो देखने के बाद उसका लोधी गार्डन दिल्ली में शारीरिक टेस्ट और साक्षात्कार हुआ। मेडिकल के बाद श्रीनगर में 13 दिन की स्पेशल आर्मी जैसी ट्रेनिंग के लिए उसे चयनित किया गया है। देश से केवल 12 युवा चुने गए है, जिसमें यूपी से वह अकेला है। चयनित प्रतिभागियों को दल 17 सितंबर को दिल्ली से हवाई यात्रा कर श्रीनगर पहुंचेगा।

डेढ़ माह बाद रियल्टी शो का प्रदर्शन किया जाएगा। बताते दे कि राष्ट्रीय स्तर पर कई मैराथन में दौड़ चुके सोनू ने जुलाई माह में इंडियन माउंटेनरिंग फाउंडेशन की 11 सदस्यीय टीम के साथ चंद्रभागा चोटी पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया था। एवेस्ट पर चढ़ना उसके जीवन का लक्ष्य है। फलौदा के उद्योगपति नवीन गुप्ता की मदद से वह पर्वतारोहण में आगे बढ़ रहा है। उसके चयन से गांव में खुशियां छायी है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed