{"_id":"5ec2eb618ebc3e908e026f3d","slug":"up-board-s-evaluation-will-start-from-five-centers-from-today-meerut-news-mrt4823550199","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board 2020 Result: पांच केंद्रों पर आज से शुरू होगा यूपी बोर्ड का मूल्यांकन, मेरठ में जांचीं जाएंगी 6 लाख से ज्यादा कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board 2020 Result: पांच केंद्रों पर आज से शुरू होगा यूपी बोर्ड का मूल्यांकन, मेरठ में जांचीं जाएंगी 6 लाख से ज्यादा कॉपियां
Tue, 19 May 2020 08:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 08:13 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन करते शिक्षक- शिक्षिकाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से शुरू हो रहा है। सोमवार को पांचों परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज कराया गया। मेरठ में 6 लाख से ज्यादा कॉपियां जांचीं जाएंगी। मेरठ रेड जोन में हैं। यहां 325 से ज्यादा कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। इससे शिक्षकों में खलबली है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। मास्क, ग्लव्ज पहने जाएंगे, सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाएगा। मूल्यांकन केंद्रों को रोजाना सैनिटाइज भी कराया जाएगा। एक-एक मीटर की दूरी पर परीक्षक बैठाने की व्यवस्था की जाएगी। जीआईसी में बने कंट्रोल रूम से मूल्यांकन केंद्रों की लाइव निगरानी की जाएगी। हाथ साफ रखने और खांसने-छींकने में एहतियात बरतने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
जिले में 5 मूल्यांकन केंद्र हैं, जिनमें जीआईसी, एसडी सदर, सेंट जोजफ, राम सहाय इंटर कॉलेज और केके इंटर कॉलेज हैं। यहां कुल 6 लाख 10 हजार 534 कॉपियों का मूल्यांकन होगा, यहां करीब 2500 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी परीक्षकों और अन्य अध्यापकों/कर्मचारियों को थर्मल स्क्रीनिंग आदि द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। सभी के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मूल्यांकन केन्द्र पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल पहुंच चुका है।
विज्ञापन
ऐसे मूल्यांकन को लेकर परीक्षकों में खलबली है। क्योंकि इससे पहले भी जब मूल्यांकन शुरू हुआ था तब भी सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क, ग्लब्ज पहनने की हिदायत थी, मगर पालन नहीं किया जा रहा था। पिछली बार 5 मई से मूल्यांकन करने की बात थी, लेकिन वित्तविहीन शिक्षकों ने इसका बहिष्कार कर दिया था। इसके बाद मूल्यांकन स्थगित कर दिया गया था। इससे पहले मेरठ में दो दिन मूल्यांकन हुआ भी था। फिर रोक लग गयी थी।
पांचों केंद्रों पर 53 हजार कॉपियां जांची गईं थी। शिक्षा विभाग द्वारा केंद्र पर परीक्षकों के अतिरिक्त अन्य अध्यापकों एवं कर्मचारियों के आवागमन की सुविधा के लिए ईपास भी जारी कर दिए गए हैं। परीक्षकों के लिए उनके माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी किए गए नियुक्ति पत्र ही मान्य होंगे।
मूल्यांकन स्थगित करने की मांग
बहुजन शिक्षक संघ उप्र ने यूपी बोर्ड के मूल्यांकन को स्थगित करने की मांग की है। अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने कहा कोरोना वायरस ( कोविड - 19) के मरीजों की संख्या में देश विश्व में 11वें नंबर पर आ गया है, जबकि मेरठ रेड जोन में है। पिछले 30 अप्रैल के बाद 15 दिनों में केस तीन गुने हो चुके हैं। संघ उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मेरठ सहित अन्य स्थानों पर उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन स्थगित करने की मांग की है।