फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board Result 2022 see topper students list of 10th and 12th of west UP

UP Board 10th 12th Result: ये हैं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स, यहां देखें पश्चिमी यूपी के जिलों की लिस्ट

Sun, 19 Jun 2022 12:21 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 19 Jun 2022 12:21 AM IST
सार

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का परिणाम आज गया है। देखिए पश्चिमी यूपी में किस-किस ने जिला टॉप किया है।

विज्ञापन
UP Board Result 2022 see topper students list of 10th and 12th of west UP
छात्र-छात्राएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की परीक्षा के बाद परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए आज खुशी का दिन है। खास बात यह है कि 10वीं और 12वीं दोनों में ही लड़कियों ने माजी मारी है। जहां 12वीं में 85.33 फीसदी छात्र सफल हुए तो वहीं 10वीं में 88.18 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। फतेहपुर की दिव्यांशी ने 500 में से 477 अंक पाकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। वहीं दसवीं कक्षा में कानपुर के प्रिंस पटेल ने 600 में से 586 अंक पाकर प्रदेश में टॉप किया है। प्रिंस के 97.67 प्रतिशत अंक आए हैं। आइए अब बात करते पश्चिमी यूपी में किस-किस ने जिला टॉप किया है।   

विज्ञापन

UP Board Result: रिठानी के सौरभ कुमार बने जिले के इंटरमीडिएट के टॉपर 


मेरठ में एमएस इंटर कॉलेज रिठानी के सौरभ कुमार रिठानी ने इंटरमीडिएट में 90.60 प्रतिशत के साथ जिले में टॉप किया है। वहीं रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज मवाना विश्वेन्द्र 89.20 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान रहे, जबकि त्रिशला देवी इंटर कॉलेज मेरठ की सानिया ने 87 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। दिगम्बर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज मेरठ के अंशु यादव ने 86.60 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान, एसएसएस इंटर कॉलेज रासना की अंजना 86.40 प्रतिशत के साथ पांचवे स्थान पर रहा है।

विज्ञापन

कंकर खेड़ा के श्रेयांश ने 10वीं में किया जिला टॉप


वहीं मेरठ में श्रेयांस कुमार ने 10वीं कक्षा में 93.83 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया है। संस्कार एकेडमी इंटर कॉलेज मवाना की सवी विनीत यादव ने 93.67 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा आदर्श इंटर कॉलेज दुल्हेड़ा जानी के मोहित सैनी ने 93.50 प्रतिशत के अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में देवांश ने किया जिला टॉप


यूपी बोर्ड की दसवीं कक्षा के नतीजों में मुजफ्फररनगर जनपद में मंतौड़ी गांव के किसान वीरेंद्र सिंह के बेटे देवांश कुमार ने जिला टॉप किया है। देवांश ने 92.33 प्रतिशत अंक हासिल किए। सीसीएसजे इंटर कॉलेज तिसंग के छात्र ने कड़ी मेहनत से कामयाबी हासिल की। वहीं दूसरे स्थान पर भागवंती सरस्वती की प्रिया और तीसरे स्थान पर होली चाइल्ड स्कूल की दिव्या रहीं। प्रदेश में जिले को 21वां स्थान मिला है। 

अजय ने 12वीं में किया जिला टॉप


12वीं कक्षा के नतीजों में एसएस निकेतन इंटर कॉलेज खतौली के छात्र अजय कुमार शर्मा ने 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। इसी स्कूल की छात्रा शैली दूसरे स्थान पर रहीं।

बिजनौर में अक्षरा कौशिक ने 12वीं में किया जिला टॉप


बिजनौर में बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नहटौर की अक्षरा कौशिक ने 12वीं में जिला टॉप कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने 89.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं कंचन सिंह ने 88.40 प्रतिशत और अतुल कुमार ने 87.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

सहारनपुर में ये बने हाईस्कूल टॉपर 


श्री रामकृष्ण परमहंस इंटर कॉलेज देवबंद की छात्रा नमरा ने 92.33 अंकों के साथ जिला टॉप किया।
एचडी सुमित्रा देवी इंटर कॉलेज लोधिपुर के सूर्य प्रताप सिंह ने 91.67 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
केएमआईसी सरसावा की राधिका गुप्ता ने 91.17 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान पाया है।
श्री अजीत एसएसवीएम इंटर कॉलेज अंबेटा पीर के मयंक कुमार ने भी 91.17 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान पाया।

शामली में आर्यन ने किया टॉप


शामली में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र आर्यन मलिक ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हाईस्कूल में जिला टॉप किया है। आर्यन गांव फुगाना जिला मुजफ्फरनगर के निवासी हैं। वहीं तनिष्का 93 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से टॉपर बनीं हैं। तनिष्का शिवम हाईस्कूल मालेंडी की छात्रा हैं।

बेटियों ने मारी बाजी, हाईस्कूल में मानसी व इंटरमीडिएट में आकांक्षा बनीं टॉपर


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों में बागपत 13वें स्थान पर रहा। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 90.12 प्रतिशत रहा, जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 86.31 प्रतिशत रहा है। हालांकि पिछले वर्ष परीक्षा नहीं होने के कारण हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम सौ प्रतिशत रहा था और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 99.97 रहा था। इस बार परीक्षा परिणाम में बेटियां आगे रहीं और हाईस्कूल में लड़कों के 86.06 प्रतिशत के मुकाबले लड़कियों का परीक्षा परिणाम 95.85 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में भी बेटियों ने बाजी मारी और लड़कों का परिणाम 82.18 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कियों का परीक्षा परिणाम 92.41 प्रतिशत रहा है। 

जिला टॉपर की सूची में बेटियां ही आगे रहीं और हाईस्कूल में नानकचंद सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज अमीनगर सराय की मानसी शर्मा टॉपर बनीं। दूसरे स्थान पर विशु चौधरी रहा और तीसरे स्थान पर खुशी चौधरी रहीं। इंटरमीडिएट में आदर्श शिक्षा मंदिर किशनपुर बराल की आकांक्षा शर्मा टॉपर बनीं तो अंकुश दूसरे स्थान पर रहा और खुशी को तीसरा स्थान मिला।

हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम

            पंजीकृत       परीक्षा में शामिल    उत्तीर्ण     प्रतिशत
लड़के        9019           8434          7258      86.06         
लड़कियां     6220           5980          5732      95.85
कुल          15239         14414        12990     90.12

हाईस्कूल के जिले में टॉप टेन

नाम              स्थान         प्रतिशत            स्कूल
मानसी शर्मा      पहला         93.67      नानकचंद सरस्वती विद्या मंदिर सराय
विशु चौधरी      दूसरा        93.50       श्रीराम इंटर कालेज बड़ौत
खुशी चौधरी      तीसरा        92.50        श्रीराम इंटर कालेज बड़ौत
प्रिया              चौथा        92.17        जनविजय इंटर कालेज कुडी नांगल
गरिमा तोमर       पांचवां       92           श्रीराम इंटर कालेज बड़ौत
अंजलि सिंह      छठा          91.83       एसएवी इंटर कालेज कमाला जूड
वैभव कुमार      छठा          91.83       आदर्श शिक्षा सदन इंटर कालेज किरठल
रोहित            सातवां         91.67       श्रीराम इंटर कालेज बड़ौत
हर्षित             आठवां        91.33       एसवीएम इंटर कालेज छपरौली
सुजाता धनकड़    आठवां        91.33       इंडियन पब्लिक इंटर कालेज बड़ौत
सृष्टि              नौवां          91.17       श्री एसएसडी जैन गल्र्स इंटर कालेज छपरौली
श्लोक वर्मा        नौवां          91.17       चौधरी चरण सिंह स्कूल खिंदौड़ा
हंसिका राणा       नौवां          91.17       चौधरी दलीप सिंह इंटर कालेज ग्वालीखेड़ा
मानसी             दसवां         90.83       जनता इंटर कालेज पलड़ी
अवनी तोमर       दसवां          90.83       श्रीराम इंटर कालेज बड़ौत      

इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम

             पंजीकृत       परीक्षा में शामिल   उत्तीर्ण     प्रतिशत
लड़के        8933           8509          6993      82.18         
लड़कियां     5922           5758          5321      92.41
कुल          14855         14267        12314     86.31

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed