यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018: टॉप टेन की सूची में शुमार दिव्या- सुशांत, ये रहे पांच जिलों के टॉपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। वेस्ट यूपी के इन मेधावियों ने टॉप टेन में अपना नाम दर्ज कराया है। दिव्या ने दसवीं में जनपद टॉप करने के साथ ही प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया। दिव्या आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। वहीं मेरठ में इंटर में एएस इंटर कॉलेज मवाना के सुशांत सिंह 91 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर रहे। सुशांत प्रदेश की टॉप टेन लिस्ट में भी 9वें स्थान पर हैं।
मेरठ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट में फिर बेटियां आगे रहीं। हाईस्कूल में सरस्वती ज्ञान इंटर कॉलेज प्रताप नगर की नेहा गुप्ता 92 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में अव्वल रहीं। इंटर में एएस इंटर कॉलेज मवाना के सुशांत सिंह 91 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर रहे। सुशांत प्रदेश की टॉप टेन लिस्ट में भी 9वें स्थान पर हैं।
हाईस्कूल में आदर्श गर्ल्स इंटर कॉलेज भैंसा की शालू जिंदल 91.50 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरे स्थान पर रहीं। शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के अनुज कुमार, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज रिझानी के आदित्य कुंडू और होली चाइल्ड हायर सेकेंड्र्री स्कूल खानपुर की नेहा 91 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट में गंगानगर स्थित सुरेशी देवी हेमचंद त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सौम्या मित्तल 90.60 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। लावड़ स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के राहुल और जनता आदर्श इंटर कॉलेज कपसाढ़ के आकाश कुमार 89.20 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
हाईस्कूल में 46265 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे, इनमें से 41733 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे और 35973 पास हुए। इंटरमीडिएट में 44271 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे, 40044 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 33392 परीक्षार्थी पास हुए। जिले में हाईस्कूल का रिजल्ट 86.20 प्रतिशत रहा और इंटरमीडिएट का 83.39 प्रतिशत। प्रदेश में हाईस्कूल में मेरठ का 8वां स्थान रहा, जबकि इंटर में 19वां। हाईस्कूल में लड़कियों का पास प्रतिशत करीब 91 रहा, जबकि लड़कों का करीब 81 प्रतिशत रहा। वहीं, इंटरमीडिएट में लड़कियों का पास प्रतिशत करीब 90 प्रतिशत है, जबकि लड़कों का करीब 78 प्रतिशत। पिछले साल मेरठ हाईस्कूल में प्रदेश में 34वें और इंटर में 38वें स्थान पर था। वर्ष 2017 में हाईस्कूल का रिजल्ट 82.06 प्रतिशत रहा था और इंटरमीडिएट का 83.35 प्रतिशत। इस बार पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट का प्रतिशत बढ़ा है।
आईएएस अफसर बनकर देश क सेवा करना चाहती है दिव्या
सहारनपुर। दसवीं में जनपद टॉप करने के साथ ही प्रदेश में छठा स्थान हासिल करने वाली दिव्या आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। परिणाम आने के बाद सफलता से उत्साहित दिव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। बेटी की सफलता से परिवार में खुशियों का माहौल है।
स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से दसवीं की छात्रा दिव्या ने 93.67 फीसदी अंक प्राप्त किए। दिव्या के पिता सुबोध कुमार एक प्राइवेट कंपनी में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां जया देवी गृहणी हैं। दिव्या ने परीक्षा की तैयारी के लिए साल भर थोड़ा थोड़ा पढ़ा और कोर्स को निपटाती गई। परीक्षा के दिनों में वह 10 से 15 घंटे नहीं पढ़ी, बल्कि चार से पांच घंटे पढ़ाई करने के बाद बाकी समय में टीवी देखा और घर के काम में मां का हाथ भी बटाया। दिव्या का कहना है कि अधिक घंटे पढ़ाई करने से टॉपर नहीं बना जाता। खास बात यह है कि आप जितना भी घंटे पढ़ें मन लगाकर पढ़ें। दिव्या ने हिंदी-97, अंग्रेजी-92, गणित-98, विज्ञान-90, सामाजिक विज्ञान-90, चित्रकला-95 अंक हासिल किए। मां जया देवी और पिता सुबोध कुमार का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी के अच्छे अंक आने की उम्मीद थी, मगर उसने जनपद में पहला और प्रदेश में छठा स्थान हासिल कर उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया। जया का कहना है कि यदि बेटियों को बराबर अधिकार और मौके मिलें तो वह बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।
शामली हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स की सूची
इंटरमीडिएट की टॉपर सूची
नाम कॉलेज का नाम प्रतिशत
शिवम संगल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली 91.4
प्रशांत मलिक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली 89.6
मुकुल कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली 88.8
सुमित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कैराना 88.8
प्रियांशु शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली 87.2
आकृति तायल सरस्वती विद्या बालिका इंटर कॉलेज शामली 87.2
मेघना देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत 87.2
मयंक कौशिक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली 87
उत्कृष मलिक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली 87
आंचल बिंदल सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज शामली 86.8
गौरव सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली 86.8
हाईस्कूल की टॉपर सूची
गरिमा गोयल सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज शामली 93.5
निहारिका कुच्छल सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज शामली 91.16
यशवी मलिक आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज किवाना 90.83
कन्नु कौशिक सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज शामली 90.5
तनवी भारद्वाज देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत शामली 90.34
एनम सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज शामली 90.33
हर्ष सिंघल सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली 90.17
हिमानी मलिक सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज शामली 90.16
अर्जुन जावला प्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांधला 90.1
रिया सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज शामली 90
अविनाश रमन देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत 90
हाईस्कूल में वैभव, इंटर में दिव्यांशु बनी टॉपर
बिजनौर। यूपी बोर्ड का परीक्षाफल घोषित होने पर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए। इंटर का परीक्षाफल 86.2 प्रतिशत व हाईस्कूल का परीक्षाफल 78.95 प्रतिशत रहा। जिले की बेटियों ने अच्छे नंबर लाने में बेटों को पछाड़ दिया है। हाईस्कूल में हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर अफजलगढ़ के छात्र वैभव प्रताप सिंह ने 91.17 तथा इंटर में एलकेएस बालिका इंटर कॉलेज धामपुर की छात्रा दिव्यांशु चौहान ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया।
हाईस्कूल में 55 हजार 871 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 51 हजार 992 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 41 हजार 46 बच्चे उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 78.95 प्रतिशत रहा। इंटर में 44 हजार 197 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 41 हजार 839 ने परीक्षा दी तथा 36 हजार 32 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। परीक्षा परिणाम 86.12 प्रतिशत रहा। इंटर में 20921 छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमे से 18 हजार 590 यानि 88.86 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। 20 हजार 918 छात्रों में से 17 हजार 442 छात्र उत्तीर्ण हुए। 83.39 प्रतिशत छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में 25 हजार 306 छात्राओं ने परीक्षा दी और 21 हजार 302 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण रहीं। कुल 84.18 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण रहीं। इंटर में 26 हजार 686 छात्रों ने परीक्षा दी और 19 हजार 744 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। 73.98 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की।
यूपी बोर्ड में इस बार पहली बार परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए बहुत सख्ती रही। इसका परिणाम यह हुआ कि जिले में छह हजार दो से 55 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इनमें हाईस्कूल के तीन हजार 897 व इंटर के दो हजार 358 विद्यार्थी थे। दो हजार 394 छात्राओं व तीन हजार 3879 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी।
दसवीं में अनुराग और बारहवीं में अंजली और तनिशा टॉपर
बागपत। यूपी बोर्ड के दसवीं के नतीजों में छात्र और 12वीं के नतीजों में छात्राओं की बादशाहत रही। दसवीं में श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत के अनुराग मलिक ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। इंटरमीडिएट में सर्वोदय मंदिर इंटर कॉलेज, महावतपुर बावली की अंजलि और चेतना इंटर कॉलेज, किशनपुर बराल की तनिशा ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। इसके अलावा हाईस्कूल में 83.93 फीसदी रिजल्ट के साथ जिला बागपत प्रदेश में 13वें और इंटर में 86.88 प्रतिशत अंक के साथ जिला बागपत प्रदेश में आठवें स्थान पर रहा।
रविवार को यूपी बोर्ड ने नतीजे घोषित किए। बोर्ड परीक्षा के नतीजों को लेकर सुबह से ही छात्र और छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा। रिजल्ट को लेकर सुबह से ही साइबर कैफों में भीड़ रही। इसके साथ ही कई शिक्षण संस्थाओं ने भी मेधावियों के लिए स्कूल में बुलाया और लड्डू बांटकर और ढोल की थाप पर खुशी मनाई । हाईस्कूल की टॉप टेन मेरिट के 18 विद्यार्थियों में से 11 छात्र और सात छात्राएं रहीं। बड़ौत के अनुराग मलिक ने 92 फीसदी अंक हासिल कर कामयाबी की उड़ान भरी। छठे स्थान पर 90.67 प्रतिशत अंक हासिल कर पांच छात्र-छात्राएं रहे। इंटरमीडिएट में 89 फीसदी अंक हासिल कर विज्ञान वर्ग की बड़ौत के ही अंजली ने जिला टॉप किया। सर्वोदय इंटर कॉलेज की छात्रा अंजली ने कामयाबी हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की। रिजल्ट अच्छा आने के कारण मेधावियों के घर में खुशी का माहौल रहा।
हाईस्कूल में मेधा का बजा डंका
नाम प्रतिशत स्कूल
अनुराग मलिक 92 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, बड़ौत
मानसी चौधरी 91.67 सेंट मेरी इंटर कॉलेज, रटौल
सुमित धामा 91.33 खेकड़ा पब्लिक इंटर कॉलेज, खेकड़ा
नितिन कुमार 91.17 तारा हाईस्कूल, बड़ावद
अंशिका 91.17 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, बड़ौत
सानिया 90.83 सीएच इंटर कॉलेज आदर्श नंगला
प्रिंस शर्मा 90.67 गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, दोघट
सत्यम 90.67 राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, शबगा
ब्रजपाल शर्मा 90.67 तारा हाईस्कूल, बड़ावद
अदिति गुप्ता 90.67 तारा हाईस्कूल, बड़ावद
आशु शर्मा 90.67 आदर्श शिक्षा मंदिर कॉलेज, किशनपुर बराल
हरीश पाराशर 90.50 शील चंद इंटर कॉलेज, अमीनगर सराय
शुभम भारद्वाज 90.50 चौधरी दिलीप सिंह इंटर कॉलेज. ग्वाली खेड़ा
गोल्डी कुमार 90.33 सावन पब्लिक हाईस्कूल, छपरौली
सानिया परवीन 90.17 आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, किरठल
अंशिका 90.17 एसएचएसएसडी इंटर कॉलेज, छपरौली
गौरव 90.17 एनसीएसवी, अमीनगर सराय
वैष्णवी 90 इंडियन पब्लिक स्कूल, बड़ौत
बारहवीं के आसमान पर चमके सितारे
नाम प्रतिशत स्कूल
अंजलि 89 सर्वोदय मंदिर इंटर कॉलेज, महावतपुर
तनिशा 89 चेतना इंटर कॉलेज, किशनपुर बराल
मुस्कान जैन 88.80 चौधरी कुंदन सिंह इंटर कॉलेज, बासौली
नदीम चौधरी 88.40 मुस्लिम इंटर कॉलेज, असारा
अवनी चिकारा 88.40 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, बड़ौत
अर्चना 88.20 एसएमआईएनटी इंटर कॉलेज, बावली
साक्षी 87.40 चौधरी कुंदन सिंह इंटर कॉलेज, बासौली
मनोज कुमार 87.20 हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज, टीकरी
गार्गी आर्य 87 चौधरी कुंदन सिंह इंटर कॉलेज, बासौली
आकांक्षा 86.80 डीएन इंटर कॉलेज, खट्टा प्रहलादपुर
रिया 86.60 गॉडविन इंटर कॉलेज, किरठल
निशांत वर्मा 86.60 आदर्श शिक्षा मंदिर, किशनपुर बराल
श्रवण कुमार 86.60 सीएचएस इंटर कॉलेज, आदर्श नंगला
सपना 86.60 श्रीराम मंदिर इंटर कॉलेज, बड़ौत
मानसी 86.40 गॉडविन इंटर कॉलेज, किरठल
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/