फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board Exams 2023: About 3.25 lakh students will appear in Meerut division

UP Board Exams 2023: 22 फरवरी से होंगी परीक्षाएं, मेरठ मंडल में करीब 3.25 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

Sun, 10 Dec 2023 08:30 AM IST
Dimple Sirohi नेहा त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
नेहा त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 Dec 2023 08:30 AM IST
सार

यूपी बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो रही हैं। 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर दसवीं के 41,830 और बारहवीं के 40,065 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
UP Board Exams 2023: About 3.25 lakh students will appear in Meerut division
UP Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम 22 फरवरी से जारी कर दिया गया है। मेरठ मंडल के छह जिलों में करीब 3 लाख 25 हजार 640 छात्र-छात्राएं शामिल होने जा रहे हैं। जिसमें दसवीं में 1 लाख 72 हजार 810 और बारहवीं में 1 लाख 52 हजार 830 छात्र-छात्राएं हैं।

विज्ञापन


मेरठ जिले में परीक्षा के लिए 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर दसवीं के 41,830 और बारहवीं के 40,065 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 17 जिलों में इस वर्ष 10,75,819 छात्र शामिल हो रहे हैं। इनमें दसवीं के 5,65,685 और बारहवीं के 5,10,134 छात्र है।

विज्ञापन

बोर्ड की ओर से इस समय परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप देेने का काम किया जा रहा हैं, जो कि 11 दिसंबर को जारी कर दिया जाएगा। क्षेत्रीय बोर्ड सचिव कमलेश कुमार का कहना है कि कार्यालय की ओर से सभी जिलों के डीआईओएस को केंद्रों की सूची फाइनल कर वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए रिमाइंडर भेजा जा रहा है। सोमवार को सभी केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी।

कक्ष में 40 से अधिक परीक्षार्थी होने पर लगेंगे तीन परीक्षक

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण के कार्य को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा हैं, जिसके बाद परीक्षकों की ऑनलाइन नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए सभी विद्यालयों से शिक्षकों का डाटा मांगा गया है। बताया गया है कि एक परीक्षा कक्ष में 40 से अधिक छात्र-छात्राएं होने पर तीन परीक्षकों की नियुक्ति की जा सकेगी।

जिलेवार परीक्षार्थियों की संख्या

जिला             दसवीं             बारहवीं

मेरठ             41830             40065

बागपत             14785             15051

हापुड़             15997             13672

गाजियाबाद 30016             23292

बुलंदशहर 47355             41571

गौतमबुद्वनगर 22827             19179

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed