{"_id":"5e1e29338ebc3e4ae952908a","slug":"up-board-2020-examination-forms-of-8110-students-have-been-canceled-in-meerut-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड 2020: 8110 विद्यार्थियों के आवेदन निरस्त, नहीं दे पाएंगे हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड 2020: 8110 विद्यार्थियों के आवेदन निरस्त, नहीं दे पाएंगे हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा
Wed, 15 Jan 2020 02:19 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 15 Jan 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के तहत आवेदन करने वाले 8110 विद्यार्थी इस बार हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा नहीं दे पाएंगे। जांच में इनमें से कई के प्रमाण अधूरे निकले हैं। कई के फार्म में दी गई जानकारी गलत निकली। लिहाजा इनके परीक्षा फार्म निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
ये सभी छात्र-छात्राएं मेरठ स्थित यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के तहत आने वाले चार मंडलों के 17 जिलों के हैं। करीब दो माह से फार्मों की जांच चल रही थी। समय देने के बाद भी इन छात्र-छात्राओं ने प्रमाण पत्र पूरे नहीं किए। इनमें मेरठ मंडल के जिलों के 2355 विद्यार्थी हैं। इसमें हाईस्कूल के 1395 और इंटरमीडिएट के 960 हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर मंडल के 2659 विद्यार्थी हैं, जिनमें 1552 हाईस्कूल और 1107 इंटरमीडिएट के हैं। अलीगढ़ और आगरा मंडल के 3096 विद्यार्थी हैं, जिनमें 1850 हाईस्कूल और 1246 इंटरमीडिएट के हैं। खास बात यह भी है इन सभी अभ्यर्थियों ने दूसरे विद्यालय से परीक्षा के लिए फार्म भरा था। यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। यूपी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय केसचिव राणा सहसत्रांशु सिंह सुमन ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के मकसद से पिछले तीन सालों से ज्यादा सख्ती की जा रही है। 2018 में करीब 18 हजार ऐसे परीक्षार्थी मिले थे, जबकि 2019 में सात हजार।
विज्ञापन
किस जिले के कितने विद्यार्थी
जिला हाईस्कूल इंटरमीडिएट
मेरठ 251 173
बागपत 72 67
मुजफ्फरनगर 15 52
सहारनपुर 104 73
शामली 38 22
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/