फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: attack on Police team while it went to arrest liquor smuggler in Bijnor, constable injured

यूपी: बिजनौर में शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर धारदार हथियारों से हमला, सिपाही घायल

Mon, 07 Sep 2020 08:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Sep 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
UP: attack on Police team  while it went to arrest liquor smuggler in Bijnor, constable injured
अवैध शराब- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार को शराब की तस्करी करने वाले आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। हमला करने वाले हमला कर फरार हो गए। 

विज्ञापन

 
एसआई हेमेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम स्योहारा थानाक्षेत्र में  गांव बेरखेड़ा के जंगल में ट्रैक्टर से शराब की तस्करी कर वालो को पकड़ने गयी थी। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर पर बैठे चालक तथा अन्य बेरखेड़ा निवासी सोनी , बुद्धि, काका को पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जबाब में तीनों ने गाली बकते हुए पुलिस पर ही धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें सिपाही दीपक पुण्डीर की कमर पर चोट आई। सिपाही चोट लगने से घायल होकर सड़क पर गिर गया। हमलावर अपना ट्रैक्टर व शराब छोड़कर भाग गए। एसआई की सूचना पर थाने से भारी पुलिस बल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल में भागे शराब तस्करों की तलाश शुरू की गई लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। घायल सिपाही को उपचार हेतू सीएचसी ले जाया गया। पुलिस ट्रैक्टर और शराब से भरी कैन थाने ले आयी।


थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि हमलावर तस्करों के विरुद्ध मुकदमा पजिकृत किया गया है। सिपाही का उपचार चल रहा है। जल्दी ही इन शराब तस्करों को पकड़ लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed